गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से छह मजदूरों की मौत
कानपुर देहात। उप्र के कानपुर देहात जिले के औद्योगिक क्षेत्र रनिया में एक गद्दा फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने से छह मजदूरों की मौत हो गई और चार मजदूर घायल हो गए। आग लगने की वजह मशीन का ज्यादा गर्म होना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में काम करने वाले एक कर्मचारी का कहना है कि फैक्ट्री मालिक को ज्यादा मुनाफा दिवाली में कामना था। जिसके चलते फैक्ट्री में दिन-रात काम किया जा रहा था। मशीनें चौबीस घंटे चल रही थी और हीट होने के कारण मशीन में आग लगी और बड़ा धमका हुआ जिससे ये अग्निकांड हुआ। 11 मजदूरों के फैक्ट्री में होने की बात साफ हुई। लेकिन रेस्क्यू टीम को महज सात मजदूर ही आग में झुलसे मिले थे। वहीं अंदर और भी मजदूरों के फसे होने को लेकर रेस्क्यू किया जा रहा था। आग और धमाके के चलते फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा छत से जिन पर गिर पड़ा था, जिसमे कुछ मजदूर दब गए थे। लेकिन रात करीब दो बजे तक चले रेस्क्यू में तीन शव और बरामद हुए। जिन्हे पहचान पाना मुमकिन नहीं था.
फिक्सिंग मामले में बड़ा खुलासा, ICC ने तीन लोगों पर की कार्रवाई
रेडक्रॉस सोसाइटी की सेवा भावी पहल बनी चर्चा का विषय* *पोस्टमार्टम रूम के बाहर ‘परिजन विश्राम स्थल’ का निर्माण, नगर को मिला मर्चुरी फ्रीजर
अफीम खेती की सूचना पर कलेक्टर-एसपी मौके पर पहुंचे
‘प्रधानमंत्री भी नोटिस देकर बोलते हैं’, ओम बिरला का विपक्ष को संदेश
गैस सिलेंडर की होर्डिंग और कालाबाजारी पर होगी एफआईआर - कलेक्टर* *हर गैस एजेंसी को सार्वजनिक करना होगा स्टॉक, प्रशासन-पुलिस की संयुक्त फ्लाइंग स्क्वाड करेगी निरीक्षण* *पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने पर जोर, जानकारी नहीं होने पर थिंक गैस एजेंसी पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने जताई नाराजगी* कुलदीप सिंगी बाबा
अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर और मोटर जब्त