गुणों का खजाना है भीगे हुए अंजीर
नई दिल्ली। पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर अपने ढेर सारे गुणों के लिए जाना जाता है। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है, जो सेहत को कई फायदे पहुंचाता है। इसे ताजा या सूखाकर दोनों तरीके से इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी भिगोकर इसे खाने से दोगुना फायदा मिलता है। रातभर पानी में अंजीर भिगोने से उनके पोषण मूल्य में वृद्धि हो सकती है, जिससे कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं रोजाना भीगा अंजीर खाने के कुछ फायदे-
डायबिटीज मैनेज करे
अंजीर में नेचुरल स्वीटनेस होती है, लेकिन बावजूद इसके अंजीर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए बढ़िया विकल्प बनाता है। भीगे हुए अंजीर में मौजूद घुलनशील फाइबर ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर करने में मदद करता है और डायबिटीज मैनेजमेंट में मदद कर सकता है।
वजन घटाने में मददगार
अंजीर में कैलोरी कम, लेकिन फाइबर ज्यादा होता है, जो इसे वेट लॉस की कोशिश कर रहे लोगों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन बनाता है। इसमें मौजूद फाइबर लंबे समय तक आपका पेट भरा रखता है, जिससे क्रेविंग्स कम होती है और वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है।
दिल को बनाए सेहतमंद
अंजीर में पोटेशियम होता है, जो एक मिनरल हैं, जिससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और हार्ट हेल्थ को बनाए रखने में मदद मिलती है। अपनी डाइट में भीगे हुए अंजीर को शामिल कर आप हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम कर सकते हैं और हार्ट की फंक्शनिंग में सुधार कर सकते हैं।
नींद की गुणवत्ता में सुधारे
अंजीर ट्रिप्टोफैन का एक नेचुरल सोर्स है। यह एक एमिनो एसिड है, जो सेरोटोनिन और मेलाटोनिन के प्रोडक्शन में अहम भूमिका निभाता है, हार्मोन जो नींद को नियंत्रित करते हैं। सोने से पहले भीगे हुए अंजीर खाने से आराम को बढ़ावा देने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिल सकती है।
कैंसर का खतरा कम करे
अंजीर में कूमारिन और फ्लेवोनोइड जैसे फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जिन्हें अपने एंटी- कैंसर गुणों के लिए अध्ययन किया गया है। भीगे हुए अंजीर के नियमित सेवन से ब्रेस्ट और पेट के कैंसर सहित कुछ प्रकार के कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।
पाचन तंत्र बेहतर करे
भीगी हुई अंजीर डाइटरी फाइबर का एक बढ़िया सोर्स होते हैं, जिससे आपका पाचन स्वास्थ्य बेहतर होता है। ऐसे में इसे खाने से इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को नियंत्रित करने में मदद करता है, कब्ज को रोकता है और पाचन तंत्र को बढ़ावा देता है।
हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करे
भीगी हुई अंजीर कैल्शियम का अच्छा स्रोत होती है, जो हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी है। अपनी डाइट में अंजीर को शामिल करने से हड्डियों के नुकसान को रोकने और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है, खासकर मेनोपॉज के बाद की महिलाओं में।
इम्युनिटी बढ़ाए
अंजीर विटामिन सी और फ्लेवोनोइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने और शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
स्किन को हेल्दी बनाए
भीगे हुए अंजीर में मौजूद विटामिन और मिनरल, जैसे विटामिन ई और जिंक, कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देकर, सूजन कम करते हैं और ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाकर हेल्दी स्किन में योगदान करते हैं
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
नई दिल्ली के भारत मंडपम में CM ने लिया इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में हिस्सा
AI क्षेत्र में निवेश के लिए राज्य सरकार की पहल
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
कार्यक्रम के दौरान नाराज दिखे राज्यपाल, आधे में छोड़ा भोजन
सदन में सरकार-विपक्ष आमने-सामने
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द