दक्षिण अफ्रीका के बैटिंग कोच ने केपटाउन पिच पर उठाया सवाल
केपटाउन में खेले जा रहे भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच के पहले दिन ही 23 विकेट गिरे. यहां सबसे पहले दक्षिण अफ्रॅीका 55 रन पर ढेर हो गई. इसके बाद भारतीय टीम भी 153 रन पर ऑलआउट हो गई. मैच की तीसरी पारी में भी दक्षिण अफ्रीका ने पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले 62 रन बनाकर तीन विकेट गंवा दिए. विकटों के इस पतझड़ में सबसे ज्यादा नुकसान दक्षिण अफ्रीका को ही हुआ. घरेलू मैदान पर अपनी टीम का यह हाल देखे प्रोटियाज टीम के कोच ने पिच को लेकर अहम बात कही.
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी कोच एशवेल प्रिंस ने कहा कि उन्होंने न्यूलैंड्स की पिच को पहले ही दिन से इतनी ज्यादा तेज कभी नहीं देखा. उन्होंने यह भी कहा कि पिच पर अनियमित बाउंस हैरान कर देने वाला रहा.
दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा, 'मैंने इस मैदान पर बहुत क्रिकेट खेला है. मैंने यहां बतौर कोच भी अच्छा वक्त दिया है. मैंने इस पिच को पहले ही दिन से इतनी तेज कभी नहीं देखा. आमतौर पर यह मैच के दूसरे दिन से थोड़ी स्पीड पकड़ती है. यहां बल्लेबाजी में बेहतर करने के लिए आपको एक जैसे बाउंस की जरूरत होती है लेकिन मुझे लगता है कि पिच पर इस बार अनियमित बाउंस है.'
'दोनों टीमों की बैटिंग लाइन-अप..'
एशवेल कहते हैं, 'आपने देखा होगा कि कुछ गेंद बहुत ज्यादा उछाल ले रही थी और कुछ गेंद बहुत ज्यादा नीची रह जा रही थी. लेंथ बॉल भी पिच पर टप्पा खाने के बाद कीपर के सिर के ऊपर जा रही थी. मुझे नहीं पता कि यहां हुए ढेर सारे कंस्ट्रक्शन प्रोसेस के कारण पिच पर कोई प्रभाव पड़ा है या कोई और कारण है. इतना साफ है कि अगर दोनों टीमों की बैटिंग लाइन-अप इस पिच पर बल्लेबाजी नहीं कर पाई तो कहानी साफ हो जाती है.'
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा