पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर सुसाइड अटैक
नई दिल्ली। पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे स्टेशन के अंदर जोरदार धमाका हुआ है जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई है जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में 14 सैनिक भी शामिल हैं। एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से ठीक पहले यह हादसा हुआ। क्वेटा के एक सीनियर पुलिस अफसर ने कहा कि ट्रेन को 9 बजे पेशावर के लिए रवाना होना था। हादसे के वक्त यात्री ट्रेन का इंताजर कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ब्लास्ट के वक्त प्लेटफॉर्म पर करीब 100 लोग थे।
बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली है। बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता ने कहा कि हम क्वेटा रेलवे स्टेशन पर पाकिस्तानी सेना पर हुए फिदायी हमले की जिम्मेदारी लेते हैं। शनिवार सुबह, क्वेटा रेलवे स्टेशन पर पाकिस्तानी सेना की एक यूनिट पर फिदायीन हमला किया गया, जब वे इन्फैंट्री स्कूल से कोर्स पूरा करने के बाद जाफर एक्सप्रेस से लौट रहे थे। इस हमले को बीएलए की फिदायीन यूनिट मजीद ब्रिगेड ने अंजाम दिया। इससे पहले एसएसपी मोहम्मद बलूच ने कहा था कि यह घटना आत्मघाती धमाके जैसी लग रही है, लेकिन अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। विस्फोट की प्रकृति का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। इससे पहले, ईधी बचाव सेवा के प्रमुख जीशान ने कहा कि विस्फोट रेलवे स्टेशन के अंदर एक प्लेटफॉर्म पर हुआ।
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चौहान से मुलाकात कर जाना स्वास्थ्य का हाल
प्रदेश में विकास को बनाया गया है राष्ट्रनिर्माण का आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को दिया जाएगा उद्योग का दर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नासा ने टाल दिया अपना मून मिशन, अब मार्च में नहीं होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या है वजह ?
अब सिर्फ 55 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली, PM मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत को दिखाई हरी झंडी