ऑस्ट्रेलिया में सूर्यवंशी का जलवा, बल्ले से ब्रेंडन मैक्कलम का रिकॉर्ड छू लिया
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया में गर्दा मचाया है. जो काम वहां की जमीन पर व्हाइट बॉल क्रिकेट में नहीं कर पाए, वो उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में करके दिखाया है. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला शतक जड़ा है. ये कमाल उन्होंने वहां पर खेले पहले ही अंडर 19 टेस्ट मैच में किया है. वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम के खिलाफ अपना शतक सिर्फ 78 गेंदों पर पूरा किया है. इस दौरान उन्होंने इतने छक्के मारे कि उनके खिलाफ बनाई सारी ऑस्ट्रेलियाई रणनीति धरी की धरी रह गई.
वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया में ठोका पहला शतक
वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 37 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की, जिसमें 4 छक्के शामिल रहे. वहीं 78वीं गेंदपर उन्होंने अपना शतक जड़ा, जिसमें 7 छक्के शामिल रहे. उनकी कुल इनिंग 86 गेंदों की रही, जिसमें 8 छक्के और 9 चौके के साथ 113 रन बनाए. 131.39 की स्ट्राइक रेट से जमाया ये शतक ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में जमाया उनका दूसरा शतक है. वहीं, ये ऑस्ट्रेलिया में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से निकला पहला शतक है.
ब्रेंडन मैक्कलम के जैसा बनाया रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ 78 गेंदों में शतक पूरा कर, यूथ टेस्ट के इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक लगाया है. इसी के साथ उन्होंने ब्रेंडन मैक्कलम के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है. वो न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कलम के बाद सिर्फ दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अंडर 19 टेस्ट में 100 से कम गेंदों के अंदर 2 शतक जड़े हैं.
ऑस्ट्रेलिया में फैंस की उम्मीदों पर उतरे खरे
वैभव सूर्यवंशी का ये ऑस्ट्रेलिया का पहला और ओवरऑल दूसरा विदेशी दौरा था. इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड का दौरा किया था, पर वहां पर उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. लेकिन, ऑस्ट्रेलिया में वैभव सूर्यवंशी ने अपने फैंस को निराश नहीं किया. उन्होंने वही काम किया जो करने के मकसद से वो वहां गए थे और जिसकी उम्मीद उनके चाहने वाले भी उनसे कर रहे थे. वैभव सूर्यवंशी ने शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के खिलाफ पहले यूथ टेस्ट में भारत को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है.
"Safe Click 2.0" अभियान के तहत थाना खिलचीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई* *चोरी के मोबाइलों को नया बताकर बेचने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, ₹6.75 लाख मूल्य के 45 मोबाइल फोन जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार* कुलदीप सिंगी बाबा
बुलडोजर एक्शन पर टिप्पणी को लेकर विवाद, अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं
ऑपरेशन चक्षु - 360 अभियान को मिली नई मजबूती* *राजस्थान एवं गुना सीमा से लगे ग्राम किला अमरगढ़ में 16 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे स्थापित* *सरपंच को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित* कुलदीप सिंगी बाबा
असम में जलप्रलय जैसे हालात, 50 लोगों की मौत, ऊपरी जिलों में भारी तबाही
सिविल डिफेंस वालेंटियर्स के 7 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ* *150 स्वयंसेवकों ने लिया प्रशिक्षण* कुलदीप सिंगी बाबा
US बेस के पास धमाकों के बाद हाई अलर्ट, वेस्ट बैंक हिंसा ने बढ़ाई बेचैनी
वार्ता का पहला दौर खत्म, इस्तीफे की मांग पर CJP और सरकार आमने-सामने
21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर मचा बवाल, जेपी अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल
अनुकंपा नियुक्ति मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, विवाहित बेटी के पक्ष में फैसला