टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने कराई सर्जरी, पोस्ट कर दिया अपडेट
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले हर्निया की सर्जरी करा ली है जो सफल रही. उन्होंने बुधवार 17 जनवरी को हॉस्पिटल-बेड पर लेटे अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को इस बारे में अपडेट दिया.
सूर्यकुमार ने कराई सर्जरी
मुंबई के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हर्निया की सर्जरी करा ली है. भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने बुधवार को कहा कि उन्होंने ‘स्पोर्ट्स हर्निया’ की सर्जरी करा ली है. वह पिछले महीने साउथ अफ्रीका के दौरे के दौरान चोटिल हो गए थे. दुनिया के टॉप टी20 बल्लेबाज ने जर्मनी में सर्जरी कराई और उन्हें इससे पूरी तरह उबरने में कम से कम एक महीना लगेगा.
फिट होने में लगेगा एक महीना
सूर्यकुमार को पूरी तरह फिट होने में कम से कम एक महीना लगेगा. उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर इसके कैप्शन में लिखा, ‘सर्जरी हो गई है. मैं सभी को उनकी शुभकामनाओं के प्रति धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्हें मेरे स्वास्थ्य के प्रति चिंता थी. मैं जल्द ही मैदान पर वापसी करूंगा.’
आईपीएल से कर सकते हैं वापसी
33 साल के सूर्यकुमार के इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन (IPL-2024) के दौरान वापसी की उम्मीद है जिसके बाद जून में टी20 विश्व कप खेला जाएगा. वह भारत के आईसीसी खिताब के सूखे को समाप्त करने की योजना का अहम हिस्सा हैं. बता दें कि सूर्यकुमार अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे. उन्होंने अभी तक भारत के लिए एक टेस्ट, 37 वनडे और 60 टी20 मैच खेले हैं. उन्होंने टेस्ट में 8 रन बनाए जबकि वनडे में 4 अर्धशतक जड़ते हुए 773 रन बनाए. टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 4 शतक और 17 अर्धशतकों की मदद से कुल 2141 रन बनाए हैं.
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज