थाई सेना का चिन्हित इलाकों पर कब्जा, कंबोडिया सेना को पीछे हटने पर किया मजबूर
बैकांक,। थाईलैंड के पीएम अनुतिन चार्नविराकुल ने कहा है कि थाई सेना ने करीब सभी चिन्हित इलाकों पर नियंत्रण कर लिया है और अब कंबोडिया की सेना को पीछे हटने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इन इलाकों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि दोबारा कोई झड़प न हो। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक साक्षात्कार में अनुतिन ने बताया कि उन्होंने विदेश मंत्रालय को निर्देश दिया है कि सोमवार को आसियान के विदेश मंत्रियों की विशेष बैठक में थाईलैंड का पक्ष साफ तौर पर रखा जाए।
उन्होंने जोर देकर कहा कि थाईलैंड ने किसी भी समझौते का उल्लंघन नहीं किया है और न ही वह आक्रामक पक्ष है। सरकार द्वारा उठाए गए सभी कदम देश की संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए हैं। उन्होंने कहा कि थाईलैंड हमेशा अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों का पालन करता रहा है और स्थिति को और ज्यादा बिगड़ने से रोकने की कोशिश कर रहा है। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हुए हालिया संघर्ष में अब तक 34 थाई नागरिकों की मौत हो चुकी है।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सुरसंत कोंगसिरी ने बताया कि सीमा पर झड़पों की घटनाएं अब धीरे-धीरे कम हो रही है। कुछ इलाकों में लोग अपने घरों को लौटने लगे हैं और राहत शिविरों की संख्या भी घटाई गई है। रविवार दोपहर कंबोडिया की सेना ने थाईलैंड के सा काओ प्रांत के सीमावर्ती इलाकों में गोलाबारी जारी रखी। इसके बाद अरण्यप्रथेट जिले के अधिकारियों को निवासियों को सुरक्षित इलाकों में जाने के लिए एक जरूरी नोटिस जारी करना पड़ा।
रिपोर्ट के मुताबिक रॉयल थाई नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को त्रात प्रांत के बान नोंग री इलाके में एक अभियान में एक मरीन सैनिक लैंडमाइन पर पैर पड़ने से घायल हो गया। प्रवक्ता ने कहा कि यह घटना दिखाती है कि कंबोडिया की ओर से अब भी लैंडमाइन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।
972 करोड़ की डील पर सवाल, नई डायल 112 गाड़ियां कुछ महीनों में ही जवाब दे गईं
रायपुर के काजी पर लगे आरोप, बोर्ड ने किया सख्त ऐक्शन
सिंधिया ने समझाया- पारिवारिक रिश्ता राजनीति से ऊपर, आवास से जुड़े वचन
Katni में नकली बीड़ी और प्रतिबंधित सिगरेट का भंडाफोड़
चुनावी मंच से ममता का हमला: कहा—शांति चाहिए तो BJP को रोकना होगा
स्कूल चले अभियान सत्र 2026-27 एवं प्रवेश उत्सव के अंतर्गत आज चौथे दिवस शासकीय प्राथमिक विद्यालय हीरापुरा में भविष्य से भेंट कार्यक्रम अंतर्गत जनप्रतिनिधि के रूप में श्री मनोज सिंह हाडा सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला महामंत्री उपस्थित हुए ।
त्वचा हो ठंडी और दमकती, ये 5 मिनट के फेस पैक आजमाएं
सूर्यकुमार यादव कर रहे MI की कमान, हार्दिक बाहर
चीनी CCTV मुद्दे पर Rahul Gandhi का वार, AI प्लेटफॉर्म पर भी सवाल
केतली से बने टेस्टी डिश, 7 रेसिपी जो आप मिस नहीं कर सकते