CBSE Board रिजल्ट के बीच वायरल हुई थलापति विजय की मार्कशीट
नई दिल्ली। साउथ एक्टर थलापति विजय पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। साउथ के साथ- साथ उन्हें हिंदी ऑडियंस के बीच भी खूब प्यार मिलता है। बीते साल आई उनकी लियो ने खूब चर्चा बटोरी थी। फिल्मों के अलावा थलापति विजय अक्सर अपने सोशल वर्क के लिए भी फैंस के बीच वाहवाही लूटते हैं। एक्टर बच्चों को सपोर्ट करने से पीछे नहीं हटते। थलापति विजय ने बीते साल 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की तारीफ की थी। इस बार भी एक्टर इसे दोहराने वाले हैं। इस बीच उनका बोर्ड का रिजल्ट चर्चा बटोर रहा है।
विजय को मिले कितने नंबर
थलापति विजय ने तमिल नाडु से अपना एजुकेशन पूरा किया है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर ने चेन्नई के विरुगमबक्कम में एक फेमस मैट्रिकुलेशन स्कूल में पढ़ाई की थी और स्कूल के दिनों में वो एक एवरेज स्टूडेंट थे। विजय थलापति के 10वीं के रिजल्ट की बात करें, तो रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने 1100 में से 711 नंबर हासिल किए थे।
एवरेज स्टूडेंट थे विजय
थलापति विजय ने 10वीं के एग्जाम में तमिल में टॉप किया था। उन्होंने 155/200 नंबर हासिल किए थे। वहीं, मैथ्स में 95/200, इंग्लिश में 133/200, साइंस में 206/30 और सोशल साइंस में 122/20 मार्क्स मिले थे। इसके साथ ही एक्टर ने 10वीं क्लास में 65% स्कोर किया था।
थलापति विजय की आने वाली फिल्में
थलापति विजय के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्टर इन दिनों डायरेक्टर वेंकट प्रभु के साथ 'GOAT' पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा वो जल्द टाइम ट्रैवल फिल्म की शूटिंग खत्म करने वाले हैं। 'GOAT' 5 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर अभी से उम्मीद लगाई जा रहा है कि ये बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। थलापति विजय आखिरी बार फिल्म लियो में नजर आए थे। इस मूवी ने साउथ के साथ- साथ नॉर्थ में भी अच्छा बिजनेस किया था।
योगी सरकार का निवेश दांव, नोएडा एयरपोर्ट पर आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी
कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन ने खुद को मारी गोली! परिवार ने लोगों से की ये खास अपील
MP के बाजार में ईरान-इराक की प्रीमियम वैरायटी की भरमार
नैनीताल में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड, शूटिंग का बीटीएस वीडियो वायरल; फैंस हुए उत्साहित
होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
कैप्टन बने जैकी भगनानी? पत्नी रकुल प्रीत सिंह संग हेलीकॉप्टर में आए नजर; वीडियो देख फैंस ने किए मजेदार कमेंट
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम
आस्था और आयुर्वेद का संगम—एक पत्ता, कई फायदे
CG Budget Session 2026: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव देंगे सवालों का जवाब
रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार