आरोपी की रणनीति: पिज्जा और डेटिंग के बहाने संपर्क।
इंदौर। लव जिहादियों का नेटवर्क अब ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों तक पहुंच चुका है. इंदौर से एक मामला सामने आया है, जहां जिहादी मानसिकता के युवक ने ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर करने वाली लड़कियों को टारगेट किया हुआ था. नामी पिज्जा कंपनी में काम करने वाले युवक ने पिज्जा ऑर्डर करने वाली युवतियों के मोबाइल नंबर हासिल किए और फिर उन्हें मुफ्त पिज्जा देने का झांसा देकर दोस्ती करने लगा, कुछ उसके झांसे में आ गई तो उन्हें उसने लव जिहाद का शिकार बना डाला।
दोस्त ने ही हिंदूवादी संगठन को दी जानकारी
यही नहीं इंस्टाग्राम पर उसने एक नाबालिग आदिवासी किशोरी को ऐसा फंसाया कि वह अपना घर छोड़कर इंदौर आ गई. लेकिन इंदौर में जिस दोस्त के कमरे पर वह किशोरी को लेकर गया, उसने ही हिंदूवादी संगठन के लोगों को सूचना दे दी. इसके बाद जिहादी को जमकर सबक सिखाया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
मल्टी नेशनल पिज्जा कंपनी में करता था काम
आरोपी का नाम ज़ोएफ खान है. जो एक मल्टी नेशनल पिज्जा कंपनी में ऑर्डर लेने का काम करता है. यहां ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर करने वाली युवतियों के नंबर लेकर उन्हें चैट कर फ्री फ़िज़्ज़ा देने का झांसा देकर उनसे दोस्ती करता और फिर दोस्ती बढ़ाकर उनका शोषण कर उनके अश्लील वीडियो बना लेता. यही नहीं उसने नर्मदापुरम की एक नाबालिग आदिवासी किशोरी को इंस्टाग्राम के माध्यम से खुद को अंकित बताकर उससे दोस्ती की. इसके बाद उसे अपने प्यार के झांसे में फंसाकर उसे इंदौर बुला लिया।
मोबाइल से कई लड़कियों के फोटो बरामद
यहां वह उसे अपने एक दोस्त अभिषेक के कमरे पर बिना उसे बताए लेकर गया. लेकिन जब इसकी जानकारी अभिषेक को लगी तो उसने हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दे दी. सूचना पर कार्यकर्ताओं ने उसे मौके से पकड़कर उसे जमकर सबक सीखाया. उसका मोबाइल चेक करने पर उसमें कई लड़कियों के साथ चैट्स और कई लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले. यही नहीं उसके मोबाइल में महाकाल मंदिर, खाटू श्याम मंदिर सहित अन्य बड़े मंदिरों के भी फोटो मिले है. जब हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने उसे पीटना शुरू किया तो वह हनुमान चालीसा का पाठ करने लगा. एमआईजी थाने लाने के बाद जब किशोरी से आरोपी का नाम पूछा तो उसने उसका नाम अंकित बताया, लेकिन जब किशोरी को बताया गया कि वह अंकित नहीं बल्कि ज़ोएफ़ खान है तो वह भी हैरान रह गई।
एक ही स्टोर पर करते थे दोनों काम
दरअसल अभिषेक और आरोपी ज़ोएफ़ खान पहले एक ही स्टोर पर काम किया करते थे, इसे वजह से कई बार ज़ोएफ़ खान उसके रूम पर आता था, इस वजह से उसे रूम की चाबी रखने का स्थान पता था. इस वजह से वह कई बार अभिषेक को बताए बिना हिन्दू लड़कियों को उसके कमरे पर ले आता था. पिछले दिनो अभिषेक वृन्दावन गया हुआ था. लेकिन गुरुवार को जब वह लौटा तो उसने देखा रूम का ताला खुला हुआ है और बाहर ज़ोएफ़ के जूते और एक लड़की की चप्पल खुली हुई है. यह देख अभिषेक सब समझ गया और उसने इसकी जानकारी हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को दे दी।
कार्यकर्ता उसे पकड़कर एमआईजी थाने लेकर पहुंचे
हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता उसे पकड़कर एमआईजी थाने लेकर पहुंचे. जिस आदिवासी किशोरी के साथ ज़ोएफ़ पकड़ा गया था, उसके बारे में जब पुलिस ने पता किया तो उसके अपहरण का प्रकरण होशंगाबाद थाने में दर्ज था. इसके बाद एमआईजी पुलिस ने होशंगाबाद पुलिस को इसकी जानकारी दो. सूचना पर इंदौर पहुंची होशंगाबाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार और किशोरी को बरामद कर अपने साथ ले गई।
आए दिन एक जैसे मामले सामने आ रहे है
आए दिन लव जिहाद के मामले सामने आ रहे है. जिहादी मानसिकता वाले की दुर्गति देखने के बावजूद मुस्लिम युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे. हर बार एक जैसी ही कहानी सामने आ रही है, जिसमें मुस्लिम युवक अपना नाम बदलकर हिंदू लड़कियों को जाल में फंसाकर उनका शारीरिक शोषण कर उनका वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे है।
धर्म, अनुशासन और एकता से ही मिलती है स्थायी शांति: भागवत
निकाय चुनाव 2027: कांग्रेस ने शुरू की संभावित उम्मीदवारों की तलाश
आरोपी की रणनीति: पिज्जा और डेटिंग के बहाने संपर्क।
मध्य प्रदेश की लड़की लुधियाना में प्रेमी से मिलने गई, पुलिस ने सुरक्षित लाया
भ्रष्टाचार पर ACB की कार्रवाई, CSEB में पकड़े गए दोषी कर्मचारी
मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय भोग और द्वितीय नवरात्रि का खास प्रसाद
जल्दी में भी लगाएं परफेक्ट मेहंदी, 10 मिनट में आसान डिजाइन