प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की
लखनऊ|राजधानी लखनऊ में कांशीराम कॉलोनी सहित आसपास के करीब 600 लोगों ने सोमवार को लौलाई उपकेंद्र पर नौ घंटे तक कब्जा रखा। प्रदर्शनकारी प्रीपेड मीटर हटाने और 350 घरों की कटी बिजली चालू करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान कर्मचारियों से झड़प भी हुई।इस पर लोगों ने कर्मियों को उपकेंद्र के अंदर बंधक बना दिया। पुलिस ने नियंत्रित करने का प्रयास किया तो उनसे भी नोकझोंक हुई। सुबह 10:30 बजे उपकेंद्र पर पहुंचे उपभोक्ता शाम 7:30 बजे तक डटे रहे।
दिया गया था प्रीपेड मीटर हटाने का आश्वासन
प्रदर्शन कर रहे अजीज, राजवीर आदि ने बताया कि शनिवार को घेराव करने पर प्रीपेड मीटर हटाने का आश्वासन दिया गया था, पर ऐसा किया नहीं गया। इस कारण सोमवार को 100 रुपये के बकाये पर बिजली कट गई। इसके विरोध में महिलाएं, पुरुष व बच्चों ने उपकेंद्र पहुंचकर चारों ओर से डेरा डाल दिया।
सड़क किनारे टेंट लगाकर महिलाओं ने शाम तक प्रीपेड मीटर हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन, नारेबाजी की। इस बीच बातचीत के लिए पहुंचे कमता के एसडीओ ने मीटर हटाने से असहमति बताई तो लोग उग्र हो गए। एसडीओ दोबारा वार्ता करने का बहाना बनाकर निकल गए।
विधायक आए, निर्देश देकर चले गए
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि शाम 6:30 बजे विधायक योगेश शुक्ला पहुंचे। उन्होंने समस्याएं सुनीं और बिजली विभाग के जिम्मेदारों को समाधान का निर्देश देकर चले गए। बड़े अभियंताओं के मौके पर न जाने पर विधायक नाराज भी हुए।उधर, अधीक्षण अभियंता प्रेमलता ने बताया कि पूरी टीम धरनास्थल पर पहुंची और शीर्ष प्रबंधन से बात की गई। बिना बकाया जमा किए बिजली को जोड़ना संभव नहीं है। प्रबंधन के निर्देश पर ही कार्रवाई की जाएगी।
आज फिर घेराव की दी चेतावनी
प्रदर्शनकारी अजीज ने चेतावनी दी कि मंगलवार सुबह 11 बजे से लोग फिर उपकेंद्र का घेराव करेंगे। इस दौरान मुख्य अभियंता सुशील गर्ग पीड़ितों की समस्याएं सुनेंगे।
सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा
CJP Protest पर BSP प्रमुख मायावती की दोटूक, कार्यकर्ताओं को दी सख्त हिदायत
FY26 रिजल्ट: PhonePe की रेवेन्यू बढ़ी, लेकिन मुनाफे की राह अब भी मुश्किल
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
मौसम की मार: जम्मू-कश्मीर में 32 मौतें, कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा
लापरवाही बनी काल, खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 3 वर्षीय बच्चा, मौत से मातम
छात्रों के हित में योगी का बड़ा बयान, माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विपक्ष का हमला, टीकाराम जूली ने PM से की बड़ी अपील
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- इस वजह से मन है दुखी