परदेसी नाग की मेहनत लाई रंग
रायपुर : परदेसी नाग ने इस खरीफ सीजन में 5 एकड़ में मँछा धान और 5 एकड़ में बैगनी धान और 1 एकड़ में एक हजार किस्म के धान का रोपण किया। इससे उन्हें कुल लगभग 12 क्विंटल धान का उत्पादन मिला। इसमें से 5 क्विंटल धान परिवार के उपयोग के लिए रखा गया और बाकी धान बेचकर उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड से लिया गया 16 हजार रुपए का लोन चुका दिया।
किसान हितैषी नीति ने परिवार की आर्थिक स्थिति किया मजबूत
दंतेवाड़ा जिले के ग्राम चितालंका (पंडार पारा) के किसान परदेसी नाग ने कड़ी मेहनत और आधुनिक खेती पद्धतियों को अपनाकर अपनी किस्मत बदल दी है। परिवार के सहयोग से उन्होंने अपनी जमीन का बेहतर उपयोग करते हुए विविध फसलों की खेती में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि राज्य शासन की किसान हितैषी नीतियों, कृषि विभाग की तकनीकी सहायता तथा समय पर मिली गुणवत्ता युक्त बीज सामग्री ने खेती को सफल बनाने में बड़ी मदद की। बेहतर बाजार व्यवस्था और अच्छी उपज ने उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत की है।
परदेसी ने प्रगतिशील किसान के रूप में अपनी पहचान बनाई
परदेसी नाग के परिवार की यह मेहनत अब उनकी आजीविका का मजबूत आधार बन चुकी है। उनकी सफलता अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रही है और भविष्य में उपज व आय में और वृद्धि की संभावना है। कृषि विभाग द्वारा मिली सुविधाओं का उपयोग करते हुए परदेसी नाग लगातार उत्पादन बढ़ा रहे हैं और प्रगतिशील किसान के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं।
अनजाने में न करें ये गलती, कलावा उतारने के बाद बदल सकता है जीवन
राशिफल 22 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब सिर्फ दर्शन, मोबाइल और शूटिंग पर प्रतिबंध
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल में जीत हमारी”—दिलीप घोष का आत्मविश्वास, BJP पर जताया भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी