बिलासपुर। बहू के साथ दुष्कर्म के आरोपित ने अपनी बहन को भी नहीं छोड़ा। उसके साथ दुष्कर्म के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को सीपत क्षेत्र में बहू के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला सामने आने के बाद अब आरोपित की सगी बहन ने भी दुष्कर्म की शिकायत की है।उसने पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई ने धमकी देकर मायके और ससुराल में दुष्कर्म किया। उसने घटना को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उसकी धमकी से डरकर वह चुप थी। रविवार को उसकी बहू ने शिकायत की तो बहन का भी हौसला बढ़ा। इसके बाद उसने मामले की शिकायत थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है।