डोनाल्ड ट्रंप की विमान यात्रा में संकट, मोंटाना में इमरजेंसी लैंडिंग
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विमान में शनिवार को खराबी आ गई, जिससे विमान की आपात लैंडिंग करवाई गई। हालांकि, रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी ट्रप बाल-बाल बच गए। यह घटना तब हुई जब ट्रंप एक रैली के लिए मोंटाना जा रहे थे।
एयरपोर्ट के टेक्निकल कर्मचारियों के मुताबिक, ट्रंप के विमान में टेक्निकल समस्या आ गई थी, जिससे उनके विमान को रॉकी पर्वत के दूसरी ओर एक हवाई अड्डे पर लैंड करवाया गया।
प्राइवेट जेट से बोजमैन जा रहे थे ट्रंप
बिलिंग्स लोगान इंटरनेशनल एयरपोर्ट की अधिकारी जेनी मॉकल ने बताया कि ट्रंप का विमान बोजमैन, मोंटाना जा रहा था। वह अपने प्राइवेट जेट से बोजमैन जा रहे थे।
पांच नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव
अमेरिका में इसी साल पांच नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से कमला हैरिस आमने-सामने हैं। चुनाव में दोनों नेताओं की जोरदार टक्कर मानी जा रही है।
पेंसिल्वेनिया में ट्रंप के ऊपर हुआ था जानलेवा हमला
बता दें कि पिछले महीने डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर एक रैली में जानलेवा हमला हुआ था। ट्रंप पेंसिल्वेनिया में एक रैली को संबोधित कर रहे थे तभी हमलावर ने उनपर कई राउंड गोलियां चलाई। गोलीबारी में पूर्व राष्ट्रपति घायल हो गए थे।
Homemade Face Pack: आज रात चेहरे पर ये चीज लगाकर सो जाएं, जिससे कल चमक उठे आपका चेहरा
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
Holi Party Outfit Ideas: होली पार्टी में जाना है? ये कपड़े पहनेंगे तो सबकी नजरें आप पर टिक जाएंगी!
Holi Fashion 2026: होली पर सफेद नहीं? ट्राई करें ये ट्रेंडी रंग और दिखें सबसे अलग!
दोनों की आंखें दान करने से चार लोगों को मिलेगी नई रोशनी
खाद्य विभाग की कार्रवाई, गंदगी भरे परिसर से भारी मात्रा में मिठाई जब्त
प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा—राजनीतिक मतभेद हों, परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं
पढ़ाई में अव्वल छात्र बना परिवार का कातिल, इलाके में हड़कंप
AI Futureएआई आने से इंसानों की जगह नहीं लेगी मशीन', सिस्को के अधिकारी ने बताया कैसे बदलेंगे रोजगार के मौके