कर्ज से परेशान व्यापारी ने मां और बेटे की हत्या के बाद आत्महत्या की
आगरा। यूपी के आगरा में कर्ज में डूबे एक व्यापारी ने अपनी मां और बेटे की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगा ली। इन लोगों की लाश मिलने के बाद सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। ये घटना आगरा के लॉयर्स कॉलोनी में हुई। घटना के समय व्यापारी की पत्नी राजस्थान में खाटू श्याम जी मंदिर के दर्शन करने गई थीं। इसी दौरान व्यापारी ने मां और बेटे की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि व्यापारी तरूण चौहान (43) की नौकरानी ने रविवार को उन्हें उनके कमरे में फंदे से लटका देखा था। नौकरानी ने यह भी बताया कि तरूण का बेटा और उनकी मां (65) दूसरे कमरे में मृत पड़े हैं।
घटना का पता तब चला जब रविवार को नौकरानी अपने नियमित काम के लिए व्यापारी तरूण चौहान के घर आई थी। उसने तरूण चौहान को अपने कमरे की छत से लटका हुआ पाया। ये देख उसके होश उड़ गए। उसने पड़ोसियों को सूचित किया जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। मामले में शहर के डीसीपी सूरज कुमार राय ने कहा जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें दूसरे कमरे में चौहान की मां और उनके बेटे के शव भी मिले। डीसीपी ने कहा चौहान की पत्नी शनिवार को खाटू श्याम जी मंदिर में दर्शन के लिए गई थीं। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि चौहान ने पहले अपने बेटे और मां को जहर दिया और फिर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार व्यापारी के मोबाइल फोन में एक वीडियो क्लिप मिली है जिसमें वह यह कहते हुए सुना जा रहा है कि उसे लगभग 1.5 करोड़ रुपये का व्यापार घाटा हुआ है।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज