गाजियाबाद । टीला मोड़ थाना क्षेत्र के पसौंडा के रघुवीर एन्क्लेव में  रात करीब 11 बजे शराब पीने को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा की लाठी डंडे चल गए। मारपीट में एक पक्ष की महिला घायल हो गई। उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चार लोगों को मुचलके में पाबंद किया है। पुलिस के मुताबिक, रघुवीर एन्क्लेव में दो सगे भाई सुरेंद्र और राजेंद्र परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार रात दोनों के बीच शराब पीने को लेकर कहासुनी हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा की दोनों लाठी-डंडे चल गए। शोर शराबा होता देखकर दोनों परिवार आमने सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। चर्चा है कि छत से पथराव भी किया गया। इसमें एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मारपीट में राजेंद्र के बेटे अमित की पत्नी लता घायल हो गई। अन्य को मामूली चोटें आई थीं। लता को परिवार के लोग दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में ले गए। पुलिस ने मौके से भीड़ को हटाया। सुरेंद्र गौतम, उसके बेटे राधे गौतम और राजेंद्र उसके बेटे गौरव को गिरफ्तार कर लिया। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को शांत कराया। दोनों पक्षों के तीन लोगों का शांति भंग की धारा में चालान किया गया है। चार लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है।