आगरा में वर्दी ने किया विश्वासघात, जुए का अड्डा चला रहा था खुद कांस्टेबल
आगरा: उत्तर प्रदेश आगरा के थाना सिकंदरा में रविवार रात जुए के फड़ पर पुलिस ने छापा मारा। जुआरियों के साथ यूपी पुलिस का कांस्टेबल दांव लगाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 6 जुआरियों को पकड़ा है। ये सभी एक बंद पड़े मकान में जुआ खेल रहे थे। सूचना पर पुलिस ने 6 मोबाइल और 2.13 लाख रुपए बरामद किए हैं। थाना पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया पुलिस कांस्टेबल सस्पेंड चल रहा है। पुलिस सभी को जेल भेज दिया है।
एसीपी सदर हेमंत कुमार ने बताया कि रविवार की रात करीब 12:30 बजे एक सूचना मिली थी। कॉलर ने बताया कि ककरेठा क्षेत्र के बंद पड़े मकान में लाखों रुपये का जुआ होता है। सूचना पर डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने टीम गठित कर छापा मारने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने 6 जनवरी को गिरफ्तार किया। जलाइम एक पुलिस कांस्टेबल विवेक कुमार शामिल था। पकड़े गए सभी जारी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। जुआरियों से 2.13 लाख रुपए, गाड़ी और 6 मोबाइल बरामद किए गए हैं।
4 महीने से चल रहा है सस्पेंड
जुआ खेलते हुए पकड़ा गया पुलिस कांस्टेबल विवेक कुमार अलीगढ़ में तैनात है। वह पिछले 4 महीने से चल रहा है। पुलिस ने बताया के विवेक कुमार आदतन जुआरी है। वह लोगों से ये कहकर जुआ खिलवाता था कि मैं खुद पुलिसवाला हूं, अगर पुलिस आएगी तो मैं देख लूंगा। स्थानीय लोगों की माने तो कांस्टेबल ही यहां जुआ करता था। स्थानीय पुलिस को पूरी जानकारी रहती थी। डीसीपी सिटी सोनम कुमार के हस्तक्षेप के चलते ही यहां कार्रवाई हो सकी है।
आंबेडकर ब्रिज के नीचे जुए की महफिल
आगरा शहर में कई क्षेत्रों में खुलकर जुआ होता है। यमुना पार के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित अंबेडकर पुल के नीचे रोजाना हुए की महफिल सजती है। इसके अलावा थाना ट्रांस यमुना कॉलोनी, कालिंदी विहार, शाहदरा, मेहताब बाग के पास, सुशील नगर, दयालबाग आदि क्षेत्रों में जुआरी सक्रिय हैं।
कमोडिटी बाजार में गिरावट, चांदी 5.5% टूटी, सोना भी कमजोर
MP में युवा उत्साह: कांग्रेस टैलेंट हंट में डेटा साइंटिस्ट और प्रोफेसर पद के लिए उमड़ी भीड़
संकट में भारत: युद्ध की भंवर में भी देश ने पड़ोसियों को सुनिश्चित की ऊर्जा आपूर्ति
‘रामायण’ की कहानी बार-बार बनी, हर बार मिली अपार सफलता
अंतरिक्ष में इतिहास रचने की तैयारी: NASA ने Artemis II के जरिए भेजे 4 एस्ट्रोनॉट्स
हनुमान जयंती पर खास तोहफा, ‘वाल्मीकि रामायण’ पोस्टर रिलीज
हनुमान जी को समर्पित ‘वाराणसी’ का खास ट्वीट वायरल
गृह विभाग का आदेश: नीतीश कुमार को CM पद छोड़ने के बाद भी मिले Z प्लस सुरक्षा के लाभ
महामूर्ख सम्मेलन में शादी का अनोखा अंदाज, वायरल हुआ मामला