स्किन केयर में करें कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल
स्किन केयर में कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल आपने भले ही न सुना हो, लेकिन आज आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि कैसे इसके इस्तेमाल से आप भी अपनी त्वचा को बेदाग और निखरी हुई बना सकते हैं। खासतौर से गर्मियों के इस मौसम में होने वाली कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में ये पत्तियां काफी कारगर होती हैं। आइए आपको बताते हैं इनके इस्तेमाल का सही तरीका।
कढ़ी पत्ता और मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल चेहरे से जुड़ी समस्याओं के लिए कई बार किया जाता है। बता दें, अगर आप इसमें कढ़ी पत्ता पीसकर मिला देते हैं तो ये और भी फायदेमंद बन सकती है। इसके इस्तेमाल के लिए इसमें कढ़ी पत्ते के साथ-साथ दही और गुलाब जल में मिला लें। इस फेस पैक को लगाने से आपको दाग-धब्बों से राहत देखने को मिलेगी।
हल्दी के साथ करें यूज
हल्दी में कई एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, ऐसे में ये चेहरे पर होने वाली इरिटेशन और पिंपल कॉजिंग बैक्टीरिया को किल करने का काम करती है। बता दें, इसमें कढ़ी पत्ता मिलाकर लगाने से स्किन केयर में कई फायदे मिलते हैं। इसके लिए आप कढ़ी पत्तों को पीस लें और इस पेस्ट को हल्दी के साथ मिलाकर लगा लें। इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से फेस वॉश कर लें।
कढ़ी पत्ता और नींबू का रस
अगर आपको भी ऑयली स्किन पर होने वाली ओपन पोर्स या पिंपल्स की परेशानी है, तो इसके लिए कढ़ी पत्ते का यूज काफी कारगर माना गया है। आप इसे नींबू के रस के साथ मिलाकर लगाते हैं, तो इससे चेहरे पर ऑयल प्रोडक्शन से भी राहत मिलती है और कील-मुंहासों के बाद रह जाने वाले निशान भी कम होने लगते हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल