पाकिस्तान में बंद हो रहे यूटिलिटी स्टोर
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की शहबाज सरकार देश में सभी यूटिलिटी स्टोर बंद करने की दिशा में विचार कर रही है। इसकी पुष्टि उद्योग एवं उत्पादन मंत्रालय (एमओआईपी) के सचिव द्वारा दिए गए एक बयान से होती है। संघीय सरकार के मंत्रालयों और उसके अधीन आने वाले संस्थानों के खर्च को कम करने का सरकार मन बना चुकी है और इसकी जिम्मेदारी उद्योग एवं उत्पादन मंत्रालय को दी है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत दिवस प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान संघीय सरकार के मंत्रालयों और उसके अधीन आने वाले संस्थानों के खर्च को कम करने के लिए कहा गया है। इसे लागू करने की जिम्मेदारी उद्योग एवं उत्पादन मंत्रालय को दे दी गई है। अब चूंकि यूटिलिटी स्टोर्स कॉरपोरेशन (यूएससी) संघीय सरकार की उन संस्थाओं की नई सूची में शामिल है, जिनका चरणबद्ध तरीके से निजीकरण किया जाना तय है, तो ऐसे में इनकी आम सुविधाएं भी खत्म प्राय: हो जाएंगी। यहां बताते चलें कि यूएससी एक सरकारी स्वामित्व वाला एंटरप्राइज है, जिसके द्वारा देश में चेन स्टोर्स ऑपरेट होते हैं। इनके स्टोर्स में आम जनता को बुनियादी जरुरत के सामान खुले बाजार की अपेक्षा कम कीमत पर उपलब्ध होते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि सरकार की सब्सिडी इन्हे प्राप्त होती है। अब यदि यूटिलिटी स्टोर्स बंद हो जाते हैं तो आमजन को मिलने वाली एक बड़ी राहत भी बंद हो जाएगी।
सीनेटर नियाजी कर चुके हैं सवाल
इस मामले को लेकर सीनेटर सैफुल्लाह नियाजी ने सरकार से सवाल किए हैं। दरअसल उद्योग एवं उत्पादन पर सीनेट की स्थायी समिति की एक बैठक शुक्रवार को हुई थी, जिसमें सीनेटर नियाजी ने सवाल किया कि क्या वाकई सरकार देश में यूटिलिटी स्टोर बंद करने जा रही है? इस पर मोल्प सचिव सैफ अंजुम का जवाब था, कि सरकार देश के यूटिलिटी स्टोर्स को बंद करने पर विचार कर रही है।
सरकार के इस फैसले को देश के लिए दु:खदायी बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इससे जुड़े हजारों कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे और आम जनता को जो सहूलियत मुहैया हो रही थी वो भी बंद हो जाएगी। ऐसे समय में जबकि देश में बेरोजगारी और महंगाई की मार आसमान छू रही है, सरकार को इस तरह के फैसले लेने से पहले हजारह बार सोचना चाहिए। विपक्ष ने भी इस मामले को लेकर बयान देने के साथ फैसले का विरोध करने का मन बनाया हुआ है।
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही
विकसित भारत के लिए मेड इन इंडिया चिप बेहद अहम…PM मोदी ने बताया भविष्य का रौडमैप
बिहार में बलात्कारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है – राजद नेता तेजस्वी यादव
हाई-टेक पार्टनरशिप: नई ट्रेड डील से मजबूत होंगे द्विपक्षीय रिश्ते
मां दंतेश्वरी मंदिर में फागुन मेला 2026 का भव्य आयोजन
बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
अंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, ई-कोलाइटिस मिला
लश्कर के अटैक के खतरे के बीच पंजाब और कश्मीर में मिले IED, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन