NEET छात्रा का नहाते हुए वीडियो बनाया, हॉस्टल मैनेजर ने दी वायरल करने की धमकी
कानपुर के एक हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी करने वाली छात्रा ने हॉस्टल के मैनेजर पर चुपके से प्राइवेट वीडियो बनाने का आरोप लगाया है. साथ ही मैनेजर पर वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने की भी बात कही है. मामला रावतपुर थाने का है. पीड़िता ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. छात्रा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि हॉस्टल मैनेजर ने नहाते समय उसका वीडियो बना लिया था. ऐसा करके उसने उसकी निजता का उल्लंघन किया और उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाई.
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि वह नीट की तैयारी के लिए कानपुर के रावतपुर क्षेत्र में एक निजी हॉस्टल में रह रही है. उसने पुलिस को एक लिखित शिकायत सौंपी, जिसमें उसने आरोप लगाया कि हॉस्टल प्रबंधक द्वारा बाथरूम में गुप्त रूप से कैमरा लगाया गया और उसके नहाते समय का वीडियो रिकॉर्ड किया गया. इस शर्मनाक हरकत की जानकारी मिलते ही छात्रा भयभीत हो गई और उसने तुरंत इसकी सूचना अपने परिजनों और पुलिस को दी.
शिकायत मिलने के बाद थाना रावतपुर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने संबंधित धाराओं के अंतर्गत एफआईआर पंजीकृत कर, हॉस्टल प्रबंधक सहित मामले में संलिप्त दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों को संकलित कर विवेचना की जा रही है.
इस पूरे मामले को लेकर कल्याणपुर क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अभिषेक पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि, छात्रा द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले में दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. विवेचना नियमानुसार की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस ने आश्वस्त किया है कि पीड़िता की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा और उसकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. यह मामला न केवल कानून और व्यवस्था का प्रश्न है, बल्कि महिलाओं की गरिमा और निजता की रक्षा से भी जुड़ा हुआ है. पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने के लिए पूरी तत्परता से कार्रवाई की जा रही है.
आओ करें हरियाली जीवन में लाए खुशहाली
कौन संभालेगा नंबर-3 की जिम्मेदारी? गंभीर ने बताया टीम का प्लान
उग्रवादी हमला: गाँव में फायरिंग, तीन नागरिकों की जान चली गई
राज्यसभा की दिशा में कांग्रेस ने बनाई अपनी नई सूची
हुमायूं कबीर ने कहा: ममता चाहे तो मेरी सीट से राज्यसभा पहुंच सकती हैं
कागजों में स्कूल, जमीन पर अवैध मदरसा: मंदसौर में नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले संस्थान पर कसेगा शिकंजा, FIR की तैयारी
संस्कारधानी के नर्मदा तट पर मचेगी आध्यात्मिक गूंज: हर्षा रिछारिया का 11 दिवसीय एकांतवास शुरू, आंतरिक ऊर्जा और साधना को बताया बड़ी वजह
पहाड़ी पर पैदा होगी बिजली, घटेगा निगम का खर्च: ग्वालियर के मानपुर में लगेगा बड़ा सोलर प्लांट, पर्यावरण संरक्षण के साथ होगी मोटी बचत
CM शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग, मंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारियां
रायसेन में दो बसों के बीच भीषण टक्कर: दर्दनाक हादसे में 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत, घायलों की संख्या 20 के पार