सिंगापुर में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत......महिला ने बांधी राखी
सिंगापुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रुनेई के दौरे के बाद 2 दिन की यात्रा पर बुधवार को सिंगापुर पहुंचे। यहां भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भारतीय समुदाय का उत्साह देखकर पीएम मोदी ने ढोल भी बजाया। लोगों ने पीएम मोदी को भगवा रंग का गमछा भेंट किया। सिंगापुर के जिस होटल में पीएम मोदी ठहरे हैं, उसके बाहर भी भारतीय समुदाय के लोग उनके स्वागत के लिए वहां मौजूद रहे।
इस मौके पर लोगों ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी भी ली। वहीं एक महिला ने उन्हें राखी भी बांधी। सिंगापुर यात्रा के दौरान वे राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम, सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग सहित कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने वाले है। पीएम सिंगापुर के कारोबारी समुदाय के नेताओं से भी मिलने वाले है।
इसके पहले बुधवार को पीएम मोदी ने ब्रुनेई सुल्तान बोल्किया के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं के बीच रक्षा, व्यापार, शिक्षा, तकनीक और स्वास्थ्य जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद भारत और ब्रुनेई के बीच एमओयू भी साइन हुए। उन्होंने बंदर सेरी बेगवान और चेन्नई के बीच सीधी फ्लाइट शुरू करने के फैसले का स्वागत किया।
इसके अलावा दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने आसियान देशों के विकास के लिए काम करने पर सहमति जाहिर की। ब्रुनेई के सुल्तान ने पीएम मोदी के सम्मान में दुनिया के सबसे बड़े महल इस्ताना नुरुल इमान में लंच भी होस्ट किया।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ब्रुनेई में मेरा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया, जिसके लिए मैं शाही परिवार को धन्यवाद देता हूं। यह किसी भारतीय पीएम की ब्रुनेई की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। यहां मिले अपनेपन ने मुझे दोनों देशों के सदियों पुराने संबंधों का अहसास कराया है। भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और इंडो-पैसेफिक विजन में ब्रुनेई अहम साझेदार रहा है। भारत ने हमेशा आसियान देशों में शांति को प्राथमिकता दी है। चीन का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कहा, भारत विस्तारवाद नहीं बल्कि विकासवाद का समर्थक है।
प्रधानमंत्री ने कहा, इस साल भारत और ब्रुनेई के राजनीतिक संबंधों के 40 साल पूरे हो गए हैं। इसके बाद हम लोगों ने तय किया है कि दोनों देशों के रिश्तों को एनहैंस्ड पार्टनरशिप (आगे बढ़ती साझेदारी) का दर्जा दिया जाए। मुझे खुशी है कि भारतीय ब्रुनेई के विकास में अपना योगदान दे रहा है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित