वायरल हुई तस्वीर: नीता अंबानी ने क्यों सैनिटाइज किया बुमराह का हाथ? सामने आई असली वजह!
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला बेहद अहम था. ये मैच एक नॉकआउट की तरह था, जिसमें मुंबई ने बाजी मारी. मुंबई इंडियंस ने 59 रनों से जीत दर्ज की और प्लेऑफ में एंट्री की. मुंबई की इस अहम जीत के बाद सभी खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाने लगे. इस दौरान जसप्रीत बुमराह हैंडशेक के लिए टीम की मालकिन नीता अंबानी के पास पहुंचे. लेकिन उन्होंने सीधे हाथ मिलाने से मना कर दिया. पहले बुमराह से उनका हाथ सैनिटाइज करने के लिए कहा, तब जाकर हैंडशेक किया. अब दोनों की ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है. लेकिन नीता अंबानी ने ऐसा क्यों किया?
क्यों सैनिटाइज किया बुमराह का हाथ?
दरअसल, भारत के अलग-अलग राज्यों में फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं. इसने मुंबई में भी दस्तक दे दी है. मुंबई में जनवरी से अब तक 2 मौतें हो चुकी है. इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. इसका असर मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी पर भी देखने को मिला है. उन्होंने सावधानी बरतनी शुरू कर दी है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की जीत के बाद नीता अंबानी अपने खिलाड़ियों को कोविड प्रोटोकॉल की याद दिलाती हुई नजर आईं. बुमराह जैसे ही उनके पास पहुंचे, उन्होंने पहले उनके हाथ पर सैनिटाइजर डाला. उनसे अपना हाथ साफ करने को कहा. तब जाकर हाथ मिलाया.
खिलाड़ियों ने भी बरती सावधानी
नीता अंबानी ने इससे पहले टीम के लेग स्पिनर कर्ण शर्मा के साथ भी ऐसा ही किया. मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी हैंड सैनिटाइजर लेकर दौड़ते हुए अपनी टीम और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों को देते हुए देखे गए. कप्तान हार्दिक पांड्या ने ग्राउंड स्टाफ का आभार जताने के लिए हाथ मिलाने की बजाय हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया. बता दें हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपनिंग बल्लेबाज ट्रेविस हेड कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे. इसके बाद वो एक मैच से चूक गए. इस वजह से वो भारत भी नहीं लौट सके थे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- न्याय में तेजी लाने के लिए जरूरी है फास्ट-ट्रैक कोर्ट
'डर को मारो गोली…' श्रेयस अय्यर के इस संदेश से जोश में टीम इंडिया, आज जिम्बाब्वे से मुकाबला
भारत से टक्कर से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा दांव, अंतिम समय में टीम में बदलाव
साडा क्षेत्र में आएगा बड़ा निवेश, ग्वालियर को मिलेगा टेक हब का दर्जा
मोतीलाल ओसवाल की टॉप स्टॉक पिक्स, इन 5 शेयरों में दिख रहा शानदार रिटर्न का अनुमान
NEET विवाद पर सरकार का रुख साफ, नितिन नवीन ने विपक्ष को दिया जवाब
शताब्दीपुरम में झुग्गी हटाने की कार्रवाई बनी विवाद की वजह, विरोध के बीच पुलिस अलर्ट
CJP प्रदर्शन में पुलिसकर्मी की धमकी बनी मुसीबत, विभाग ने किया सस्पेंड
हादसे में सिर में घुसी कैंची, डॉक्टरों की मेहनत से सुरक्षित बचा बच्चा
दही से तैयार करें हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स, जानिए आसान रेसिपीज़