बारिश से रुकेगा पाकिस्तान का विजयी अभियान? रावलपिंडी में अलर्ट
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान की टीम ने लगातार शुरुआती दो मैचों में हार का सामना किया। न्यूजीलैंड और भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
अब पाकिस्तान को अपना आखिरी लीग मैच बांग्लादेश के साथ 27 फरवरी को खेलना है। इस मैच से पहले रावलपिंडी का मौसम डरा रहा है। पाकिस्तान के पास ये आखिरी चांस है अपनी लाज बचाने का, लेकिन मैच के दौरान मौसम करवट बदल सकता हैं।
फरवरी को रावलपिंडी का कैसा रहेगा मौसम?
दरअसल, रावलपिंडी की पिच की बात करें तो यह सपाट पिच गेंदबाजों के लिए काफी खौफ नायक रहती है, जबकि बल्लेबाजों को इस पिच पर बल्ले से खूब रनों की बरसात करते हुए देखा जाता है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ मूवमेंट मिल सकता है, लेकिन जैसे-जैसे मैच बढ़ता है तो बल्लेबाजों को मदद मिलती है। बीच में स्पिनर्स भी प्रभावी हो सकते हैं। इस मैच में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
रावलपिंडी स्टेडियम में ये मौजूदा टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला होगा। इससे पहले बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच लो-स्कोरिंग मैच खेला गया था, जबकि बीते दिन ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका का मैच इस मैदान पर खेला जाना था, लेकिन बारिश की वजह से मैच में टॉस भी नहीं हो सका।
रावलपिंडी का मौसम 27 फरवरी को ठंडा रहने वाला है। पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश की टीम के मैच में बारिश होने की संभावना है। तापमान 12 डिग्री से 17 डिग्री तक रह सकता है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
पाकिस्तान- 34 मैच
बांग्लादेश- 5 मैच
बेनतीजा- 0
पाकिस्तान और बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग-11
बांग्लादेश- तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा और मुस्तफिजुर रहमान।
पाकिस्तान- इमाम उल हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), आघा सलमान, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद
आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश बोला—अधिकारी का अपमान बर्दाश्त नहीं, विधायक पर हो एक्शन
PHE विभाग में घूस का खेल उजागर, दो कर्मचारी फंसे
बड़ी कामयाबी: दिल्ली-NCR में ISI के दो गुर्गे गिरफ्तार, हमले की योजना धरी रह गई
तबीयत बिगड़ने पर शरद पवार भर्ती, बारामती दौरा टला—सुप्रिया सुले ने बताया हाल
सरकारी कर्मियों के लिए खुशखबरी: प्रमोशन में आरक्षण हेतु अब सटीक डेटा तैयार करेगी सरकार
दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां? मैटरनिटी लुक्स ने बढ़ाई हलचल
सावधान अपराधी! रायपुर पुलिस ने दो हफ्तों में पूरे किए 159 वारंट
पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी, आर्मी ने कहा- इंसानियत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
इंदौर में ट्रैफिक समस्या बरकरार, हाई कोर्ट ने मांगा ठोस समाधान