WTC 2025-27 का शेड्यूल घोषित: टीम इंडिया इंग्लैंड से करेगी अभियान का आगाज़, जानें पूरा कार्यक्रम
साउथ अफ्रीका के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 का खिताब जीतने के बाद एक दिन बाद ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने WTC 2025-27 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है. इसमें 9 टीमों के बीच कुल 71 मैच खेले जाएंगे. इसकी शुरुआत 17 जून से होने जा रही है. पहला मैच श्रीलंका के गॉल में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. शेड्यूल के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया इस बार सबसे ज्यादा 22 मैच खेलेगा, जबकि इंग्लैंड को 21 मैच खेलने होंगे. दोनों टीमें इस साल के अंत में एशेज सीरीज के दौरान एक-दूसरे से भिड़ेंगी. जबकि टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से करेगी. ये मैच लीड्स में खेला जाएगा.
18 टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया
शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया WTC 2025-27 के दौरान कुल 18 टेस्ट मैच खेलेगी. इसकी शुरुआत वो 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज से करने जा रही है. इसके बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में टेस्ट सीरीज खेलेगी. इसके अलावा वो श्रीलंका और न्यूजीलैंड के दौरे टेस्ट मैच खेलने जाएगी.
टीम इंडिया के मैच
इंग्लैंड: 5 मैच
वेस्टइंडीज: 2 मैच
साउथ अफ्रीका: 2 मैच
ऑस्ट्रेलिया: 5 मैच
श्रीलंका: 2 मैच
न्यूजीलैंड: 2 मैच
ऑस्ट्रेलिया से लेना है बदला
WTC 2023-25 में टीम इंडिया को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था, लेकिन इस बार उसके अधिकतर मैच घर में हैं, ऐसे में वो हरहाल में जीत दर्ज करना चाहेगी. इसमें सबसे बड़ी चुनौती ऑस्ट्रेलिया की है. ऑस्ट्रेलिया को इस बार भारत का दौरा करना है. टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज को जीतकर पिछली हार का बदला लेना होगा.
मौजूदा चैंपियन अक्टूबर में खेलेगी पहला टेस्ट मैच
मौजूदा चैंपियन साउथ अफ्रीका अक्टूबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. वो पाकिस्तान में जाकर टेस्ट सीरीज खेलेगी, जबकि साउथ अफ्रीका के फैंस सितंबर 2026 का बेसब्री इंतजार कर रहे हैं, जब उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज अपने घर में खेलेगी.
पूर्व चैंपियन खेलेगी सबसे ज्यादा मैच
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में सिर्फ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया टीम इंडिया से ज्यादा 5-5 मैच खेलेगी. WTC के दौरान ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा 22 टेस्ट मैच खेलेगी, जबकि इंग्लैंड 21 टेस्ट मैच खेलेगी. इसके अलावा न्यूजीलैंड 16, वेस्टइंडीज 14, साउथ अफ्रीका 14, पाकिस्तान 13, श्रीलंका 12 और बांग्लादेश 12 मैच टेस्ट मैच खेलेगी.
NEET को लेकर विपक्ष का बड़ा दांव, राहुल गांधी ने बुलाई कांग्रेस सांसदों की बैठक
’सफलता की कहानी’’* *मानपुरा देव की 'लखपति दीदियां' बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *आधुनिक तकनीक से सब्जी उत्पादन कर हर माह 30 से 40 हजार रुपये तक की आय, भोपाल की थोक मंडियों तक पहुंच रही गांव की ताजी सब्जियां* कुलदीप सिंगी बाबा
24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश, CJP प्रोटेस्ट पर सरकार ने रखा अपना पक्ष
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जताई नाराजगी
मासूम से अपराध के आरोप में मौलाना पर शिकंजा, हापुड़ पुलिस कर रही जांच
मोदी सरकार के 12 साल में शिक्षा बजट का लेखा-जोखा, क्या कहते हैं आंकड़े?
यात्रियों का हंगामा, 6 घंटे खड़ी रही ट्रेन; पटरियों पर बैठकर जताया विरोध
PM मोदी से विक्रमादित्य सिंह की मांग, युवाओं के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम शुरू हो
जाति के नाम पर फरमान! वकील जोड़े से मांगे ₹35 हजार, 1000 लोगों को दावत देने का दबाव