छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का यलो अलर्ट
रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आज कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बिलासपुर, गोरेला-पेंड्रा-मरवाही जिलों में एक-दो जगहों पर हैवी रेन की संभावना है।
मंगलवार को रायपुर में दोपहर बाद जमकर बारिश हुई। करीब 4 घंटे में ही 37.8 मिमी पानी गिरा। इससे पूरा शहर तरबतर हो गया। शाम 6 बजे के बाद बारिश थोड़ी हल्की हुई। मौसम विभाग ने राजधानी में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। बलौदाबाजार में नाले के उफान पर होने से दूल्हा-दुल्हन को लोगों ने गोद में उठाकर नाला पार कराया। कोरबा में सड़कें लबालब है। जिससे लोगों को बेहद मुश्किल हो रही है।
LPG संकट से होटल कारोबार प्रभावित, सागर गैरें ने बदला तरीका
राज्यसभा सीट के लिए एमपी में सियासी गणित पर सबकी नजर
बिहार विधानसभा चुनाव: बीजेपी का खजाना भारी, 89 सीटों पर विजय और 146.71 करोड़ का खर्च
भारत में ईंधन संकट की अफवाहों पर हरदीप पुरी का जवाब
नौकरी व पशुपालन लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लगभग 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया*
रेस्टोरेंट संचालक बोले—LPG की किल्लत पूरे देश की समस्या