छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
रायपुर । मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में सरगुजा संभाग के 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर में हैवी रेन की चेतावनी है। कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। बिलासपुर के कोटा क्षेत्र में सलका नहर टूटने से खेतों में पानी भरने पर ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाया है।
प्रदेश में अब तक 702.3 मिलीमीटर पानी बरस चुका है जो औसत से 13 फीसदी ज्यादा है। अब तक 622.9 फीसदी बारिश होनी थी। राज्य के 12 जिलों में औसत से अधिक बारिश हुई है दो जिले ऐसे हैं जहां औसत से अति भारी बारिश हुई है। 17 जिलों में सामान्य बारिश और चार जिलों में औसत से कम पानी बरसा है।
फार्महाउस पर चल रहा था जुए का खेल, पुलिस की छापेमारी में बड़ा खुलासा
कश्मीरी नेता फारूक अब्दुल्ला की सुरक्षा पर चिंता बढ़ी
गर्मी की लहर ने दिखाई ताकत, मध्य प्रदेश में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल
बदायूं में सनसनीखेज वारदात, पेट्रोलियम प्लांट के दो अफसरों की हत्या