योगी सरकार की कन्या सुमंगला योजना से बेटियां बनेगी आत्मनिर्भर
लखनऊ । बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए देश में कई योजनाएं चल रही हैं। ये योजनाएं केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा चलाई जाती हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कन्या सुमंगला योजना शुरू की है। योजना से जहां पहले बेटियों को सरकार की ओर से 15000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती थी, वहीं अब इस राशि को बढ़ा दिया गया है। इस योजना के तहत अब बेटियों को सरकार की ओर से 25000 रुपये दिए जा रहे हैं।
कन्या सुमंगला योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के निवासी ही उठा सकते हैं। योजना के लिए आवश्यक है कि आवेदक के पास स्थायी निवास प्रमाण पत्र हो। आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बिजली या टेलीफोन बिल, राशन कार्ड का उपयोग निवास प्रमाण पत्र के रूप में किया जा सकता है। परिवार की अधिकतम आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
परिवार में अधिकतम 2 बेटियों के नाम पर योजना का लाभ उठाया जा सकता है। अगर आप कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तब सबसे पहले आपको यूपी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां एक फॉर्म दिखेगा, जिस पर नाम, पता, मोबाइल नंबर, माता-पिता का नाम, आधार नंबर जैसी जानकारी भरनी होगी। फॉर्म भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर टैप करना होगा। अब आपको दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा। इस ओटीपी को एंटर करना होगा। इसके साथ ही इस योजना के लिए आपका ऑनलाइन पंजीकरण पूरा हो जाएगा। यूजर आईडी और पासवर्ड बनाने के बाद आपको दोबारा अकाउंट में लॉग इन करना होगा। अब दस्तावेज अपलोड करके सबमिट करना होगा।
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा