इस प्रोसेस से आसानी से बन जाएगा आपके बच्चे का पैन कार्ड
आज के समय में आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड भी बहुत जरूरी होता है। वैसे तो यह दोनों डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल आईडी प्रूफ के तौर पर किया जाता है। आपको बता दें कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा पैन कार्ड जारा किया जाता है।
सरकारी कामों के साथ गैर-सरकारी कामों के लिए भी पैन कार्ड का इस्तेमाल होता है। बैंक अकाउंट ओपन करते वक्त भी हमें पैन कार्ड देना होता है। इसके अलावा बिना पैन कार्ड के हम इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं कर सकते हैं।
आज के समय में माइनर को भी पैन कार्ड की जरूरत पड़ जाती है। इसका मतलब है कि अब माइनर के लिए भी पैन कार्ड बनाया जा सकता है।
माइनर पैन कार्ड के लिए क्या है नियम
आयकर विभाग के नियम के अनुसार माइनर खुद अपने पैन कार्ड के लिए आवेदन नहीं दे सकता है। माइनर पैन कार्ड के लिए केवल माता-पिता द्वारा ही आवेदन किया जा सकता है।
माइनर के लिए क्यों जरूरी है पैन कार्ड
- अगर कोई माइनर निवेश करता हैं तो उसके पास पैन कार्ड होना जरूरी है।
- माता-पिता के निवेश प्लान में माइनर नॉमिनी होता है तब भी माइनर पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है।
- माइनर के बैंक अकाउंट ओपन करते समय भी पैन कार्ड की आवश्यकता होती है।
- नाबालिग अगर किसी जरिये से कमाई करता है तब भी पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है।
कैसे करें माइनर पैन कार्ड के लिए आवेदन
- NSDL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- अब यहां आपको फॉर्म 49A भरना है। इस फॉर्म को भरने से पहले आपको दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ना होगा।
- इसके बाद आपको माइनर का आयु प्रमाण पत्र (age certificate), माता-पिता के सिग्नेचर और माता-पिता की फोटो अपलोड करनी होगी।
- अब पैन कार्ड बनवाने के लिए आपको 107 रुपये की फीस भरनी होगी।
- आप जैसे ही फीस की पेमेंट करेंगे आपको रिसीट नंबर मिल जाएदा।
- रिसीट नंबर के जरिये आप आसानी से पैन कार्ड के स्टेटस को चेक कर सकते हैं।
आपको बता दें कि पैन कार्ड आवेदन देने के 15 दिन के भीतर आपको रजिस्टर्ज ई-मेल पर कन्फर्मेशन आ जाएगा। वहीं वेरीफिकेशन प्रोसेस के पूरे हो जाने के बाद लगभग 15 दिन के भीतर आपके एड्रेस पर पैन कार्ड आ जाएगा।
पश्चिम एशिया में तनाव का असर भारत पर: खाद्य तेल-उर्वरक आयात होंगे महंगे, शिपिंग कंपनियां लगा रहीं युद्ध अधिभार
आंकड़ा: गर्मी की फसलों का कुल रकबा घटा, पर दलहन व तिलहन का बुवाई रकबा बढ़ा; 0.31 लाख हेक्टेयर में बोया बाजरा
आज शेयर बाजार में ट्रेडिंग क्यों नहीं?: देश में कल रंगों का त्योहार, तो जानें किस वजह से नहीं हो रहा कारोबार
West Asia Crisis: एयरस्पेस बंद, उड़ानें ठप; भारतीय दूतावास हुआ सक्रिय, स्पाइसजेट-इंडिगो की विशेष सेवाएं शुरू
मैदान में हार, अब जेब पर मार?: पाकिस्तान पर आइसलैंड की चुटकी, कहा- इससे अच्छा टी20 विश्वकप का बहिष्कार कर देते
PAK फैंस का अपनी टीम पर तंज!: बाबर को बनाया ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मुखिया, सलमान आगा-अफरीदी बने वैज्ञानिक
क्या मंडे टेस्ट में पास हुई ‘द केरल स्टोरी 2’? ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की सुस्त हुई रफ्तार; जानें कलेक्शन
अल्लू अर्जुन के भाई के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का मेला, एक्टर रामचरण से लेकर डायरेक्टर एटली तक आए नजर