आपके होंठ बदलते मौसम में फटने लगे हैं
नई दिल्ली। बदलते मौसम में स्किन का ड्राई होना आम बात है। खासकर एडियां और होंठ (Chapped Lips Remedies) इसकी वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। स्किन को तो हम रोजाना मॉइश्चराइज करते हैं, लेकिन होठों को अनदेखा कर देते हैं, जिस कारण ये फटने लगते हैं और कई बार तो हम होंठ की स्किन निकालते-निकालते खून ही निकाल देते हैं, जिससे काफी दर्द होता है। ऐसे में होंठों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आपके होंठ भी फट रहे हैं, तो इसे मुलायम और पिंक बनाएं रखने के लिए कुछ फूड आइटम्स डाइट में शामिल कर सकते हैं।
फल और सब्जियां
ऐसे फल और सब्जियां जिनमें अधिक मात्रा में पानी पाया जाता है जैसे खीरा, संतरा, बेरीज आदि को अपनी डाइट में शामिल करें। इससे आपका शरीर डाइड्रेट रहेगा और आपके होंठ भी नहीं फटेंगे।
नारियल तेल
नारियल तेल में मॉश्चराइजिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती है। इसे होठों पर लगाने और एक सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से आपको ये अंदर से हाइड्रेट रखेगा और ड्राईनेस की समस्याएं दूर करेगा।
शहद
शहद में ड्राइनेस दूर करने के गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट रखते हैं। इसे होंठ पर लगाने से होंठ फटते नहीं है।
एवोकाडो
एवोकाडो में हेल्दी फैट्स और विटामिन्स जैसे विटामिन-सी, ए, और ई पाया जाता है, जो स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से होंठ हाइड्रेट रहते हैं और ड्राई नहीं होते।
विटामिन-ई से भरपूर फूड्स
विटामिन-ई से भरपूर फूड आइटम्स जैसे बादाम, सूरजमुखी के बीज, पालक और ब्रोकली अपनी डाइट में शामिल करने से होंठ नहीं फटते।
मलाई
मलाई से फटे होंठ भी ठीक हो जाते हैं। रात में सोने से पहले ताजी मलाई लें और इसे अपने होंठ पर लगा ले। सुबह तक आपके होंठ मुलायम हो जाएंगे।
बादाम का तेल
रोजाना 10-15 मिनट बादाम के तेल से होंठों की मालिश करने से होंठ मुलायम बने रहते हैं।
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शिक्षा के साथ संस्कार का संदेश देता महाविद्यालय उत्सव
मध्यप्रदेश बजट में महिला, युवा और सामाजिक कल्याण योजनाओं को बल