नाबालिग से दुष्कर्म मामले में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश
रायपुर। न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीँ नाबालिग युवती ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।]
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक ने नाबालिग युवती से अपनी नजदीकियां बढ़ाई और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने नाबालिग को कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। वहीं जब युवती ने शादी की बात कही तो युवक उससे दुरी बनाने की कोशिश करने लगा।
इन सब के बाद युवती ने पूरे वारदात की जानकारी अपने परिजनों को दी। बेटी की आपबीती सुनते ही परिजनों के पैरो तले जमीन खिसक गई। परिजन नाबालिग को लेकर तत्काल थाना पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के तुरंत बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
बुलडोजर कार्रवाई पर ब्रेक, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में DM के आदेश पर रोक
सदन में पेपर लीक पर छिड़ सकती है बहस, सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति
*"Safe Click 2.0" अभियान के तहत राजगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता* *साइबर धोखाधड़ी के प्रकरण में 06 आरोपी गिरफ्तार, ₹1,50,000 की संपूर्ण (100%) राशि जप्त*कुलदीप सिंगी बाबा
कायस्थ महिला मंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सक्सेना का किया सम्मान