जोमेटो को मार्च तिमाही में 175 करोड़ का मुनाफा
नई दिल्ली । ऑनलाइन फूड डिलीवरी फर्म जोमैटो लिमिटेड ने अपनी मार्च तिमाही के नतीजों के ऐलान कर दिया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में 175 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है। बता दें कि राजस्व में बढ़ोतरी की वजह से कंपनी को मुनाफा हुआ है। ज़ोमैटो ने कहा कि कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 188 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। फाईलिंग के अनुसार मार्च तिमाही में ज़ोमैटो का ऑपरेशंस से राजस्व सालाना आधार पर उछाल के साथ 3,562 करोड़ रुपए हो गया। एक साल पहले की अवधि में यह 2,056 करोड़ रुपए था। इस दौरान जोमैटो का कुल खर्च भी बढ़कर 3,636 करोड़ रुपए रहा। कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में अपना कुल खर्च 2,431 करोड़ रुपए बताया था। फाईलिंग में कंपनी ने बताया कि 31 मार्च, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष में मुनाफा 351 करोड़ रुपए रहा जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को 971 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। वहीं वित्त वर्ष 2023-24 में जोमाटो का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 12,114 करोड़ रुपए हो गया। एक इससे पिछले वित्त वर्ष में 7,079 करोड़ रुपए था। इस बीच जोमैटो का शेयर आज अपने नतीजों के उलट 2.31 प्रतिशत या 4.65 रुपए की गिरावट लेकर 196.65 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव