ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

नातरा झगड़ा के नाम पर अवैध वसूली करने वाले आरोपियों पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

शेयर करें:
WhatsApp Share Post
नातरा झगड़ा के नाम पर अवैध वसूली करने वाले आरोपियों पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

12 लाख रुपये की मांग करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय पेश कर भेजे गए जेल*


विज्ञापन / Sponsored

*नातरा झगड़ा के नाम पर अवैध वसूली करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*


जिला राजगढ़ में नातरा झगड़ा कुप्रथा से संबंधित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राजगढ़ श्री अरविंद सिंह राठौर के नेतृत्व में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना कालीपीठ पुलिस द्वारा नातरा झगड़ा के नाम पर अवैध धनराशि की मांग करने एवं राशि नहीं देने पर फसल को नुकसान पहुंचाने तथा जान से मारने की धमकी देने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।


*प्रकरण का विवरण*


दिनांक 17.08.2026 को फरियादी फूलसिंह पिता घीसालाल तंवर, उम्र 60 वर्ष द्वारा थाना कालीपीठ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी पुत्री का विवाह लगभग 3 वर्ष पूर्व ग्राम धनवास में देवसिंह पिता कुवान से हुआ था। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मोटरसाइकिल चलाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसकी पुत्री अपने मायके आ गई।

इसके बाद आरोपीगण देवसिंह पिता कुवानसिंह तंवर, कुवान पिता बापूलाल तंवर एवं पांचूलाल पिता गंगाराम तंवर द्वारा नातरा झगड़ा के नाम पर 12 लाख रुपये की मांग की जा रही थी।

राशि नहीं देने पर आरोपियों द्वारा फरियादी के गांव के ही प्रभुलाल पिता काशीराम तंवर की मक्का की फसल काटकर नुकसान किया गया तथा धमकी दी गई कि झगड़े की राशि नहीं देने पर इसी प्रकार गांव में नुकसान करते रहेंगे एवं किसी को जान से मार देंगे।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कालीपीठ में अपराध क्रमांक 182/2026, धारा 308(5), 324(4), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


*गिरफ्तारी की कार्रवाई*


प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जितेन्द्र अजनारे के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 07.09.2026 को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय राजगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर तीनों आरोपियों को जिला जेल राजगढ़ दाखिल किया गया।


 *गिरफ्तार आरोपी*


देवसिंह पिता कुवानसिंह तंवर – निवासी ग्राम धनवासकला