आर्थिक तंगी व् कर्ज से परेशान किसान ने लगाई फांसी
महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के श्री नगर क्षेत्र में आर्थिक तंगी और कर्ज के चलते एक किसान ने फांसी पर झूल कर आत्महत्या कर ली.
पुलिस उप अधीक्षक दीपक दुबे ने बताया की पिपरा माफ़ गाँव का निवासी 60 वर्षीय कमल किशोर विश्वकर्मा का फांसी पर झूलता हुआ शव उसके मकान से बरामद किया गया.परिजनों के मुताबिक वह पिछले कुछ दिनों से तनाव ग्रस्त थे. किसी से कोई बातचीत न करते हुए गुमसुम बने रहते थे. सुबह नाश्ता लेने के उपरान्त कमल किशोर अपने कमरे में जाकर लेट गए. घर के अन्य लोग अपने काम में ब्यस्त थे. उसने फांसी कब लगाई इसका किसी को पता ही नहीं लगा.
पुलिस उप अधीक्षक ने बताया की मृतक के पुत्र रत्नेश ने कमल किशोर की आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी और कर्ज बताया है. उसके पास महज 2 बीघा खेती की जमीन थी. इसके अलावा वह गाँव के अन्य लोगो की जमीन बटाई पर लेकर कृषि कार्य करता था. पुलिस ने किसान की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोष्ट मार्टम के लिए भेजा है और अपनी जांच पड़ताल शुरू की है.
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने की जांच की मांग
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
‘लड़खड़ाता प्रायश्चित’ करेंगे… शंकराचार्य मामले में अखिलेश का बड़ा दावा
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी