ब्रेकिंग
♦ यात्री बसों की चैकिंग में एक बस जप्त, तीन बसों से 7 हजार रुपये जुर्माना वसूला* ♦ पीलूखेड़ी में उद्योगपतियों की समस्याओं पर संभाग आयुक्त श्री शर्मा ने दिए समाधान के निर्देश* *मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और अधोसंरचना सुदृढ़ करने के लिए समन्वित कार्रवाई के निर्देश* ♦ संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास भोपाल संभाग श्री शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने किया आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण ♦ राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं डिजिटलाइजेशन को लेकर संभाग आयुक्त श्री शर्मा ने दिए आवश्यक निर्देश* ♦ उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता और व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने दिए निर्देश* *परिवहन एवं समितियों के बीच 2800 क्विंटल के अंतर की जांच कर जिम्मेदारी निर्धारित करने के निर्देश* ♦ यात्री बसों की चेकिंग में चार बसें जब्त, 34 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई* *कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी के निर्देश पर ब्यावरा में यात्री बसों की सघन जांच*
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

खोयरी महादेव मंदिर ट्रस्ट का पुनर्गठन, कलेक्टर डॉ. मिश्रा होंगे अध्यक्ष

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
खोयरी महादेव मंदिर ट्रस्ट का पुनर्गठन, कलेक्टर डॉ. मिश्रा होंगे अध्यक्ष

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में खोयरी महादेव मंदिर परिसर में मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन संबंधी बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में मंदिर के समग्र विकास, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विस्तार तथा मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि खोयरी महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष कलेक्टर डॉ. मिश्रा रहेंगे। वहीं सांसद श्री रोडमल नागर, राजगढ़ विधायक श्री अमर सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी तथा जिला वनमण्‍डला अधिकारी श्री बेनी प्रसाद दोतानिया को मंदिर ट्रस्ट का ट्रस्टी बनाया गया।

इस अवसर पर उपस्थित भक्तजनों एवं श्रद्धालुओं ने मंदिर के विकास एवं निर्माण कार्यों में सहभागिता की भावना व्यक्त करते हुए 21 लाख रुपए की जनभागीदारी देने की घोषणा की। जनसहयोग की इस पहल से मंदिर के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। बैठक के पश्चात सांसद श्री नागर, विधायक राजगढ़ श्री यादव, कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं अन्य अधिकारियों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। सांसद श्री नागर ने मंदिर परिसर के समग्र विकास के लिए आवश्यक कार्यों को चिन्हित करते हुए समग्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर को श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुविधाजनक एवं आकर्षक बनाने के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जाए।

सांसद श्री नागर ने खोयरी महादेव मंदिर परिसर से बटेरी माता तक लगभग 2 किलोमीटर लंबा ट्रैकिंग पथ विकसित करने की पहल पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि ट्रैकिंग पथ के निर्माण से श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थलों से जुड़ने का बेहतर अवसर मिलेगा तथा क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में मंदिर परिसर के विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, आवश्यक निर्माण कार्यों तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं ट्रस्ट सदस्यों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।