ब्रेकिंग
♦ संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास भोपाल संभाग श्री शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने किया आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण ♦ राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं डिजिटलाइजेशन को लेकर संभाग आयुक्त श्री शर्मा ने दिए आवश्यक निर्देश* ♦ उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता और व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने दिए निर्देश* *परिवहन एवं समितियों के बीच 2800 क्विंटल के अंतर की जांच कर जिम्मेदारी निर्धारित करने के निर्देश* ♦ यात्री बसों की चेकिंग में चार बसें जब्त, 34 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई* *कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी के निर्देश पर ब्यावरा में यात्री बसों की सघन जांच* ♦ कंजर डेरे में पुलिस की दबिश — 198 लीटर अवैध कच्ची हाथ भट्टी शराब जप्त ♦ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन*
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास भोपाल संभाग श्री शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने किया आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
संभागीय संयुक्त संचालक  महिला एवं बाल विकास भोपाल संभाग श्री शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने किया आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण



 *‘’मुख्‍यमंत्री जनविश्‍वास अभियान’’* 


 *संभागीय संयुक्त संचालक  महिला एवं बाल विकास भोपाल संभाग श्री शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने किया आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण* 


 *राजगढ़ 11 सितम्‍बर, 2026* 


संभागीय संयुक्त संचालक  महिला एवं बाल विकास भोपाल संभाग श्री हरिकृष्ण शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले द्वारा संयुक्त रूप से परियोजना महिला बाल विकास कुरावर अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र गीलाखेड़ी - 03 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण माह की गतिविधि संचालित होना पाई गई, परंतु केंद्र पर बच्चों की उपस्थिति अत्यंत कम पाई गई। आंगनवाडी कार्यकर्ता द्वारा पोषण ट्रैकर पर हितग्राहियों का डाटा अपडेट नहीं किया गया था। टीएचआर वितरण के दस्तावेज मांगे जाने पर कार्यकर्ता द्वारा प्रस्तुत नहीं किए गए। अव्यवस्थाओं को देखते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका का तीन दिवस का वेतन काटने, सुपरवाइजर श्रीमती वंदना शर्मा को निलंबित करने तथा परियोजना अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।