ब्रेकिंग
♦ किशनगढ़ मोहल्ले में एक साथ बैठकर सुना पीएम मोदी का 139वां एपिसोड, स्थानीय सामान अपनाने पर दिया जोर ♦ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खिलचीपुर में होटल, रेस्टोरेंट एवं डेयरी का किया निरीक्षण* ♦ विकसित भारत युवा संसद 2026-27’’* *राजगढ़ जिले में जिला स्तरीय पंजीकरण शुरू, युवाओं को मिलेगा संसद में विचार रखने का अवसर* ♦ मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत खिलचीपुर में शिविर आयोजित, जनसमस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश* ♦ लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ‘ अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी* जिला प्रभारी ध्रुव नारायण सिंह जी ♦ कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने किया खिलचीपुर अस्पताल का निरीक्षण*
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

यात्री बसों की चेकिंग में चार बसें जब्त, 34 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई* *कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी के निर्देश पर ब्यावरा में यात्री बसों की सघन जांच*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
यात्री बसों की चेकिंग में चार बसें जब्त, 34 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई*      *कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी के निर्देश पर ब्यावरा में यात्री बसों की सघन जांच*



 *यात्री बसों की चेकिंग में चार बसें जब्त, 34 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई* 


 *कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी के निर्देश पर ब्यावरा में यात्री बसों की सघन जांच* 


 *राजगढ़ 10 सितम्‍बर, 2026* 


कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी के निर्देशानुसार गुरूवार को ब्यावरा में भोपाल चौराहा के आसपास पचोर रोड एवं भोपाल रोड पर यात्री बसों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान बसों के आवश्यक दस्तावेज, फिटनेस, परमिट एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई। जांच के दौरान बस क्रमांक एमपी 39 पी 5111 कुरैशी बस सर्विस बिना फिटनेस के संचालित पाई गई। उक्त बस को जब्त कर थाना सिटी ब्यावरा में रखा गया। इसी प्रकार बस क्रमांक एमपी 04 पीए 4140 रॉयल बस सर्विस की जांच के दौरान अग्निशमन यंत्र सही स्थिति में नहीं पाया गया। इसके चलते बस को जब्त कर थाना सिटी ब्यावरा में रखा गया।


इसी क्रम में पचोर रोड पर बस क्रमांक एमपी 10 4 जेडवाई 7619 बिना परमिट संचालित पाई गई। उक्त बस को भी जब्त कर थाना सिटी ब्यावरा में रखा गया। वहीं बस क्रमांक एमपी 09 एफए 3815 बिना परमिट संचालित पाई गई, जिसे जब्त कर थाना ब्यावरा देहात में रखा गया। इस प्रकार चेकिंग अभियान के दौरान कुल चार यात्री बसों को जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त लगभग 10 यात्री बसों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 34 हजार रुपये की राशि वसूल की गई।