ब्रेकिंग
♦ मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित* *अपूर्ण आवासों को अभियान चलाकर पूर्ण कराने एवं योजनाओं के लक्ष्य समय-सीमा में प्राप्त करने के निर्देश* ♦ जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र राजगढ़ तथा वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण* ♦ पीलूखेड़ी में मत्स्य क्षेत्र की नई संभावनाओं का जायजा, सचिव श्री सिंह ने किया औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण* ♦ यात्री बसों की चैकिंग में एक बस जप्त, तीन बसों से 7 हजार रुपये जुर्माना वसूला* ♦ पीलूखेड़ी में उद्योगपतियों की समस्याओं पर संभाग आयुक्त श्री शर्मा ने दिए समाधान के निर्देश* *मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और अधोसंरचना सुदृढ़ करने के लिए समन्वित कार्रवाई के निर्देश* ♦ संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास भोपाल संभाग श्री शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने किया आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

लोक सेवा आवेदनों के निराकरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
लोक सेवा आवेदनों के निराकरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

लोक सेवा आवेदनों के निराकरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

- *कलेक्‍टर* 


 *कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने विभागवार लंबित प्रकरणों की वन-टू-वन की समीक्षा* 


 *राजगढ़ 10 सितम्‍बर, 2026* 


कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत लोक सेवा के आवेदनों एवं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत संतुष्टिपूर्ण कार्य नहीं किए जाने पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने बीआरसी श्री सुरेन्द्र भदौरिया एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दिनेश गवली की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने हेतु नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का निराकरण नहीं हुआ है, यदि ऐसी शिकायतें मुख्यमंत्री जनविश्वास केन्द्र में प्राप्त होती हैं, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने विभागवार सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की वन-टू-वन चर्चा कर प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत लंबित प्रकरणों में प्रधानमंत्री आवास योजना में सूची में नाम जोड़ने एवं भुगतान संबंधी शिकायतों तथा राशन पर्ची में नाम जोड़ने संबंधी शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए।


इसी प्रकार राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों में शासकीय एवं निजी भूमि पर अतिक्रमण संबंधी शिकायतों तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पंजीयन एवं राशि के भुगतान संबंधी शिकायतों की समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने संबंधित एसडीएम को लंबित शिकायतों की पेंडेंसी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। किसान कल्याण विभाग अंतर्गत लंबित शिकायतों की समीक्षा के दौरान फसल बीमा योजना का लाभ मिलने वाले किसानों तथा योजना का लाभ नहीं मिलने वाले किसानों से संबंधित प्रकरणों की जानकारी ली गई। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।


कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का निराकरण कर संबंधित शिकायतकर्ता को शासन की योजना का लाभ दिया जा सकता है, ऐसी शिकायतों का जल्द से जल्द निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को शिकायतों के निराकरण में संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।