ब्रेकिंग
♦ जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र राजगढ़ तथा वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण* ♦ पीलूखेड़ी में मत्स्य क्षेत्र की नई संभावनाओं का जायजा, सचिव श्री सिंह ने किया औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण* ♦ यात्री बसों की चैकिंग में एक बस जप्त, तीन बसों से 7 हजार रुपये जुर्माना वसूला* ♦ पीलूखेड़ी में उद्योगपतियों की समस्याओं पर संभाग आयुक्त श्री शर्मा ने दिए समाधान के निर्देश* *मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और अधोसंरचना सुदृढ़ करने के लिए समन्वित कार्रवाई के निर्देश* ♦ संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास भोपाल संभाग श्री शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने किया आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण ♦ राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं डिजिटलाइजेशन को लेकर संभाग आयुक्त श्री शर्मा ने दिए आवश्यक निर्देश*
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

पीलूखेड़ी में मत्स्य क्षेत्र की नई संभावनाओं का जायजा, सचिव श्री सिंह ने किया औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
पीलूखेड़ी में मत्स्य क्षेत्र की नई संभावनाओं का जायजा, सचिव श्री सिंह ने किया औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण*



 *पीलूखेड़ी में मत्स्य क्षेत्र की नई संभावनाओं का जायजा, सचिव श्री सिंह ने किया औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण* 


 *नीलक्रांति योजना से संचालित मछली चारा मिल एवं केज पैंटून निर्माण फैक्ट्री का किया निरीक्षण* 


 *राजगढ़ 11 सितम्बर, 2026*


      नीलक्रांति योजना के अंतर्गत मत्स्य क्षेत्र में विकसित की जा रही गतिविधियों और हितग्राहीमूलक इकाइयों की प्रगति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के सचिव श्री स्वतंत्र कुमार सिंह ने राजगढ़ जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीलूखेड़ी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने नीलक्रांति योजना अंतर्गत निर्मित बड़ी मछली चारा मिल एवं केज के पैंटून निर्माण फैक्ट्री का निरीक्षण किया तथा इकाइयों की कार्यप्रणाली एवं गतिविधियों की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान अपर सचिव मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग श्री अनुराग चौधरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले तथा उपसंचालक मत्स्योद्योग श्री रमेश सोनाकर उपस्थित रहे।


     इसके पश्चात उपसंचालक मत्स्योद्योग श्री रमेश सोनाकर द्वारा राजगढ़ जिले में संचालित अन्य हितग्राहीमूलक मत्स्य इकाइयों का भी निरीक्षण किया गया तथा उनकी प्रगति एवं संचालन की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण का उद्देश्य जिले में मत्स्य गतिविधियों को बढ़ावा देने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बेहतर उपयोग की स्थिति का आकलन करना रहा।