ब्रेकिंग
♦ जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र राजगढ़ तथा वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण* ♦ पीलूखेड़ी में मत्स्य क्षेत्र की नई संभावनाओं का जायजा, सचिव श्री सिंह ने किया औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण* ♦ यात्री बसों की चैकिंग में एक बस जप्त, तीन बसों से 7 हजार रुपये जुर्माना वसूला* ♦ पीलूखेड़ी में उद्योगपतियों की समस्याओं पर संभाग आयुक्त श्री शर्मा ने दिए समाधान के निर्देश* *मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और अधोसंरचना सुदृढ़ करने के लिए समन्वित कार्रवाई के निर्देश* ♦ संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास भोपाल संभाग श्री शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने किया आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण ♦ राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं डिजिटलाइजेशन को लेकर संभाग आयुक्त श्री शर्मा ने दिए आवश्यक निर्देश*
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र राजगढ़ तथा वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र राजगढ़ तथा वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण*

आयुक्त सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय भोपाल द्वारा विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित


आयुक्त सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय भोपाल श्री कृष्ण गोपाल तिवारी द्वारा शुक्रवार को जिले का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान आयुक्त श्री तिवारी द्वारा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की। आयुक्त श्री तिवारी द्वारा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ, पेंशन योजनाओं सहित दिव्यांगजन एवं अन्य वर्गों के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। इस दौरान आवश्यक दिशा- निर्देश भी प्रदान किए गए।इसके पश्चात आयुक्त श्री तिवारी द्वारा जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र, राजगढ़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराई जा रही पुनर्वास सेवाओं, उपकरणों एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आवश्यक सुधार एवं व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए गए।

आयुक्त श्री तिवारी ने वृद्धाश्रम, राजगढ़ का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां निवासरत वृद्धजनों से चर्चा कर उनकी व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली तथा भोजन, स्वास्थ्य, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान उप संचालक श्री अर्पित कुमार गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।