ब्रेकिंग
♦ मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित* *अपूर्ण आवासों को अभियान चलाकर पूर्ण कराने एवं योजनाओं के लक्ष्य समय-सीमा में प्राप्त करने के निर्देश* ♦ जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र राजगढ़ तथा वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण* ♦ पीलूखेड़ी में मत्स्य क्षेत्र की नई संभावनाओं का जायजा, सचिव श्री सिंह ने किया औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण* ♦ यात्री बसों की चैकिंग में एक बस जप्त, तीन बसों से 7 हजार रुपये जुर्माना वसूला* ♦ पीलूखेड़ी में उद्योगपतियों की समस्याओं पर संभाग आयुक्त श्री शर्मा ने दिए समाधान के निर्देश* *मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और अधोसंरचना सुदृढ़ करने के लिए समन्वित कार्रवाई के निर्देश* ♦ संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास भोपाल संभाग श्री शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने किया आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता और व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने दिए निर्देश* *परिवहन एवं समितियों के बीच 2800 क्विंटल के अंतर की जांच कर जिम्मेदारी निर्धारित करने के निर्देश*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता और व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा  ने दिए निर्देश*      *परिवहन एवं समितियों के बीच 2800 क्विंटल के अंतर की जांच कर जिम्मेदारी निर्धारित करने के निर्देश*



 *उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता और व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा  ने दिए निर्देश* 


 *परिवहन एवं समितियों के बीच 2800 क्विंटल के अंतर की जांच कर जिम्मेदारी निर्धारित करने के निर्देश* 


 *राजगढ़ 


      कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में उपार्जन से संबंधित व्यवस्थाओं, परिवहन, भंडारण, समितियों के कार्य तथा गिरदावरी की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में परिवहन एवं सोसायटियों के बीच लगभग 2800 क्विंटल का अंतर पाए जाने के संबंध में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने डीएम नान एवं जीएम सीसीबी को निर्देश दिए कि प्रकरण की जांच कर यह स्पष्ट रूप से निर्धारित किया जाए कि उक्त अंतर के लिए सोसायटी अथवा परिवहन में से किसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने शासन से उपार्जन केंद्रों को प्राप्त होने वाले कमीशन के संबंध में जिले के 108 उपार्जन केंद्रों का ऑडिट कराने के निर्देश उपायुक्त सहकारिता को दिए। उन्होंने कहा कि ऑडिट के माध्यम से प्राप्त कमीशन एवं उसके उपयोग से संबंधित अभिलेखों का परीक्षण कर व्यवस्थाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। बैठक में गिरदावरी की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने तहसीलदार ब्यावरा, नरसिंहगढ़, सारंगपुर एवं खिलचीपुर को गिरदावरी कार्य में आवश्यक वृद्धि करने तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।


कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने अग्रिम भंडारण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि समितियों के खाली गोदामों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा आवश्यकता के अनुसार खाली गोदामों में मार्कफेड का खाद रखवाने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भंडारण क्षमता का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उपार्जन व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों द्वारा जिले में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन एवं भंडारण से संबंधित कार्यों में समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन के निर्देशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करें।