ब्रेकिंग
♦ मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित* *अपूर्ण आवासों को अभियान चलाकर पूर्ण कराने एवं योजनाओं के लक्ष्य समय-सीमा में प्राप्त करने के निर्देश* ♦ जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र राजगढ़ तथा वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण* ♦ पीलूखेड़ी में मत्स्य क्षेत्र की नई संभावनाओं का जायजा, सचिव श्री सिंह ने किया औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण* ♦ यात्री बसों की चैकिंग में एक बस जप्त, तीन बसों से 7 हजार रुपये जुर्माना वसूला* ♦ पीलूखेड़ी में उद्योगपतियों की समस्याओं पर संभाग आयुक्त श्री शर्मा ने दिए समाधान के निर्देश* *मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और अधोसंरचना सुदृढ़ करने के लिए समन्वित कार्रवाई के निर्देश* ♦ संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास भोपाल संभाग श्री शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने किया आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

गुना में रीवा के युवक की संदिग्ध मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
गुना में रीवा के युवक की संदिग्ध मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

गुना जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोडक कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्लांट में कार्यरत रीवा निवासी युवा कर्मचारी रुद्रप्रकाश पटेल (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजन रीवा से गुना पहुंचे और शुक्रवार को विजयपुर थाने के बाद जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई। मृतक की मां स्मृता पटेल ने एसपी को शिकायती आवेदन सौंपकर अपने बेटे की मौत को आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए फॉरेंसिक व निष्पक्ष जांच की मांग की है।

दरवाजा खुला था और फिल्टर भी जस का तस था

परिजनों के अनुसार रुद्रप्रकाश रक्षाबंधन पर घर आने वाला था और वह किसी भी प्रकार के तनाव या नशे में नहीं था। 24 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे काम के बाद वह प्लांट के अंदर गया, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी फांसी पर लटके होने की सूचना मिली। घटनास्थल पर कमरे का दरवाजा खुला हुआ था, फंदे पर कोई स्पष्ट गांठ नहीं थी और सबसे बड़ा संदेह यह है कि पैरों के नीचे रखा हुआ भारी फिल्टर बिल्कुल जस का तस रखा था, जो हिलने या गिरने के कोई संकेत नहीं दे रहा था। परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया है।

परिजनों ने रखी 14 बिंदुओं पर जांच की मांग

पीड़ित परिवार ने मामले की लीपापोती रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक के समक्ष 14 प्रमुख बिंदुओं पर जांच की मांग रखी है। इनमें कंपनी परिसर के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित करने, घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच कराने, मोबाइल की कॉल डिटेल, व्हाट्सएप चैट व सोशल मीडिया की पड़ताल करने और साथ रहने वाले साथियों से अलग-अलग पूछताछ करने की मांग शामिल है। इसके अलावा परिजनों ने स्वतंत्र मेडिकल बोर्ड से द्वितीय पोस्टमार्टम राय लेने और साक्ष्य मिटाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।