ब्रेकिंग
♦ मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित* *अपूर्ण आवासों को अभियान चलाकर पूर्ण कराने एवं योजनाओं के लक्ष्य समय-सीमा में प्राप्त करने के निर्देश* ♦ जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र राजगढ़ तथा वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण* ♦ पीलूखेड़ी में मत्स्य क्षेत्र की नई संभावनाओं का जायजा, सचिव श्री सिंह ने किया औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण* ♦ यात्री बसों की चैकिंग में एक बस जप्त, तीन बसों से 7 हजार रुपये जुर्माना वसूला* ♦ पीलूखेड़ी में उद्योगपतियों की समस्याओं पर संभाग आयुक्त श्री शर्मा ने दिए समाधान के निर्देश* *मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और अधोसंरचना सुदृढ़ करने के लिए समन्वित कार्रवाई के निर्देश* ♦ संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास भोपाल संभाग श्री शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने किया आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

यात्री बसों की चैकिंग में एक बस जप्त, तीन बसों से 7 हजार रुपये जुर्माना वसूला*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
यात्री बसों की चैकिंग में एक बस जप्त, तीन बसों से 7 हजार रुपये जुर्माना वसूला*



 *यात्री बसों की चैकिंग में एक बस जप्त, तीन बसों से 7 हजार रुपये जुर्माना वसूला* 


 *राजगढ़ 11 सितम्‍बर, 2026* 


कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी के निर्देशानुसार शुक्रवार को विकासखण्ड ब्यावरा में यात्री बसों की चैकिंग की कार्रवाई की गई। इस दौरान भोपाल चौराहा एवं गुना रोड के आसपास संचालित यात्री बसों की जांच की गई। चैकिंग के दौरान बस क्रमांक MP04PA3105 प्रियंका बस सर्विस बिना परमिट के संचालित पाई गई। उक्त बस को जप्त कर थाना सिटी ब्यावरा में रखा गया। इसी प्रकार बस क्रमांक MP70ZD3773 भदावर बस सर्विस की जांच की गई, जिसमें अग्निशमन यंत्र सही नहीं पाया गया। इस पर 2,500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। वहीं वाहन क्रमांक MP08P0319 गुर्जर बस सर्विस को ब्यावरा बस स्टैण्ड पर चैक किया गया, जिस पर 2,000 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। इसी प्रकार एक अन्य मदावर बस की भी जांच की गई, जिससे 2,600 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। इस प्रकार यात्री बसों की चैकिंग कार्रवाई में एक बस जप्त की गई तथा तीन बसों से कुल 7,000 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।