ब्रेकिंग
♦ मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित* *अपूर्ण आवासों को अभियान चलाकर पूर्ण कराने एवं योजनाओं के लक्ष्य समय-सीमा में प्राप्त करने के निर्देश* ♦ जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र राजगढ़ तथा वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण* ♦ पीलूखेड़ी में मत्स्य क्षेत्र की नई संभावनाओं का जायजा, सचिव श्री सिंह ने किया औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण* ♦ यात्री बसों की चैकिंग में एक बस जप्त, तीन बसों से 7 हजार रुपये जुर्माना वसूला* ♦ पीलूखेड़ी में उद्योगपतियों की समस्याओं पर संभाग आयुक्त श्री शर्मा ने दिए समाधान के निर्देश* *मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और अधोसंरचना सुदृढ़ करने के लिए समन्वित कार्रवाई के निर्देश* ♦ संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास भोपाल संभाग श्री शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने किया आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

नल-जल योजनाओं के प्रमाणीकरण एवं हैंडओवर की कार्यवाही 30 सितम्बर तक होगी पूर्ण*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
नल-जल योजनाओं के प्रमाणीकरण एवं हैंडओवर की कार्यवाही 30 सितम्बर तक होगी पूर्ण*


 *नल-जल योजनाओं के प्रमाणीकरण एवं हैंडओवर की कार्यवाही 30 सितम्बर तक होगी पूर्ण* 


 *राजगढ़ 


कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में अभियान चलाकर जिले में नल-जल योजनाओं के प्रमाणीकरण एवं हैंडओवर की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी। अभियान के तहत आगामी 30 सितम्बर तक नल-जल योजनाओं के प्रमाणीकरण एवं हैंडओवर की कार्यवाही पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस हेतु प्रत्येक नल-जल योजना वाले ग्राम में ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर योजनाओं का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया जा रहा है। जल जीवन मिशन अंतर्गत एकल नल-जल योजनाओं वाले ग्रामों में पेयजल स्रोत नलकूप, पाइप लाइन एवं पानी की टंकी का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया जा रहा है।


निरीक्षण के दौरान नल-जल योजना के अंतर्गत पेयजल स्रोत से टंकी तक तथा टंकी से ग्राम में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है, ताकि योजनाओं का प्रभावी एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके। अभियान का उद्देश्य नल-जल योजनाओं का आवश्यक परीक्षण एवं प्रमाणीकरण कर उनकी हैंडओवर की कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना है।