अवैध धारदार हथियार लेकर घूम रहे आरोपी को पकड़ा* *मोडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट पर भी की चालानी कार्यवाही*
*नवरात्रि पर्व के मद्देनजर थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस की कार्यवाही*
*
राजगढ़ जिले में चल रहे नवरात्रि पर्व में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नवरात्रि पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से क्षेत्र में सतत भ्रमण एवं निगरानी की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राजगढ़ श्रीमती भावना दांगी के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा दो अलग-अलग कार्यवाहियां की गईं।
पहली कार्यवाही -
*अवैध धारदार हथियार लेकर घूम रहे आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही*
दिनांक 15.10.2026 की रात्रि लगभग 23:30 बजे नवरात्रि पर्व के दौरान पुलिस भ्रमण के समय पुराना बस स्टैंड क्षेत्र, राजगढ़ में आरोपी भूपेन्द्र उर्फ राहुल पिता कैलाश वर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, कालाखेत, राजगढ़ को अवैध रूप से लोहे का फर्सा लेकर घूमते हुए पकड़ा गया।
उक्त मामले में थाना कोतवाली राजगढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 769/2026 में धारा 25(1)(बी) आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
आरोपी का नाम एवं आपराधिक रिकॉर्ड
भूपेन्द्र उर्फ राहुल पिता कैलाश वर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, कालाखेत, राजगढ़
1. अपराध क्रमांक 225/2024, धारा 294, 323, 324, 506 भादवि।
2. अपराध क्रमांक 228/2026, धारा 296(ए), 115(2), 351(3) बीएनएस।
दूसरी कार्यवाही -
*मोडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट पर चालानी कार्यवाही*
नवरात्रि पर्व के दौरान क्षेत्र में भ्रमण कर रही पुलिस पार्टी द्वारा तेज आवाज करते हुए जा रही एक बुलेट मोटरसाइकिल को रोककर चेक किया गया। उक्त मोटरसाइकिल एक नाबालिग द्वारा चलाई जा रही थी। नाबालिग की पहचान एवं गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए उसका नाम-पता सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।
जांच के दौरान मोटरसाइकिल में अवैध रूप से मोडिफाइड साइलेंसर लगा होना पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध धारा 120/190(2) एवं 4/181 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई।
*सराहनीय योगदान*
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में
निरीक्षक मंजू मखेनिया (थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़), निरीक्षक राकेश दामले, सउनि मन्नूलाल अहिरवार, आरक्षक 215 मुकेश मीणा, आरक्षक 243 शक्ति सिंह, आरक्षक 915 विवेक पाटिल, आरक्षक 444 श्याम रघुवंशी, आरक्षक 121 अनिकेत सोलंकी का सराहनीय एवं उल्लेखनीय योगदान रहा।
*थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा नवरात्रि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही लगातार की जा रही है।*