ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

माह अक्टूबर 2026 की जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक में लापरवाही एवं कर वसूली में उदासीनता पर सख्त कार्रवाई*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
माह अक्टूबर 2026 की जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक में लापरवाही एवं कर वसूली में उदासीनता पर सख्त कार्रवाई*



 *


 *राजगढ़ 16 अक्‍टूबर,  2026* 


   मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले द्वारा जनपद पंचायत जीरापुर एवं जनपद पंचायत खिलचीपुर में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जीरापुर एवं खिलचीपुर सहायक यंत्री, उपयंत्री जनपद स्तरीय अधिकारी - कर्मचारी, ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में वीबी. जी रामजी योजना अंतर्गत लेबर नियोजन पूर्व में स्वीकृत कार्यों की पूर्णता, सीपरी पोर्टल पर कार्यों की प्लानिंग, पंचायतीराज अंतर्गत करारोपण एवं कर वसूली, आंगनवाड़ी भवनों, पंचायत भवनों तथा विद्युत देयकों के भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत वर्ष 2025 के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध जारी स्वीकृतियों की ग्राम पंचायतवार समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।


शून्य कर वसूली नहीं करने के कारण ग्राम पंचायत बांगपुरा, भगोरा, टपरियाहेड़ी सचिवों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गये, नोटिस के जबाव संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर निलम्बन की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही ग्राम रोजगार सहायक बांगपुरा, भगोरा, चौखण्डा, गोविन्दपुरा, टपरियाहेड़ी नोटिस जारी करते हुए जनपद पंचायत मुख्यालय में अटेंच करने के निर्देश दिए गये। जनपद पंचायत खिलचीपुर में कर वसूली की समीक्षा के दौरान कम कर वसूली करने के कारण ग्राम पंचायत सिकन्दरी, धामन्या पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के वेतन रोकने के निर्देश दिए गये। समीक्षा के दौरान कई ग्राम पंचायतों में कर वसूली नहीं किए जाने तथा बैठक में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।


मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा कार्यों की गुणवत्ता से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारीए गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी कार्य में अनियमितता, लापरवाही अथवा निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।