ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस, सीएचओ का 15 दिवस का वेतन काटने तथा फार्मासिस्टों की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस, सीएचओ का 15 दिवस का वेतन काटने तथा फार्मासिस्टों की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश*



 *"मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान"* 


 *स्वास्थ्य केंद्रों में लापरवाही पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा की सख्त कार्रवाई* 


 *


 *राजगढ़ 03 अक्टूबर, 2026* 


     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ब्यावरा विकासखंड के ग्राम लखनवास में आयोजित शिविर से पूर्व कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने स्वास्थ्य संस्थाओं का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नरसिंहगढ़ विकासखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर संवासी तथा ब्यावरा विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लखनवास में कार्य में लापरवाही एवं व्यवस्थाओं में अनियमितता पाए जाने पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों- कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।


      प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लखनवास के निरीक्षण के दौरान एनसीडी (गैर-संचारी रोग) अभियान के तहत बीपी एवं शुगर की जांच तथा टीबी के संदिग्ध मरीजों के बलगम की जांच नहीं किए जाने, अन्य बीमारियों से संबंधित अभिलेखों का समुचित संधारण नहीं होने तथा पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं किए जाने पर डॉ. योगेश शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।


      इसी प्रकार आयुष्मान आरोग्य मंदिर संवासी के निरीक्षण के दौरान कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर श्री राहुल चौधरी द्वारा एनसीडी अभियान के अंतर्गत बीपी एवं शुगर के मरीजों की निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप जांच नहीं किए जाने तथा दवाओं से संबंधित जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज नहीं किए जाने पर 15 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।


     वहीं एनएचएम संविदा फार्मासिस्ट श्री विष्णु साहू द्वारा दवाओं का ऑनलाइन इंडेंट नहीं किए जाने, स्टॉक रजिस्टर का समुचित संधारण नहीं करने तथा दवा वितरण व्यवस्था में अनियमितता पाए जाने पर दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए गए।


      स्वास्थ्य केंद्र सुठालिया के अंतर्गत आने वाली स्वास्थ्य संस्थाओं में दवाओं का ऑनलाइन स्टॉक अद्यतन नहीं किए जाने पर फार्मासिस्ट श्री लोकेंद्र शाक्यवार की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश भी कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा दिए गए।


      कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य संस्थाओं में दवाओं की उपलब्धता, स्टॉक का संधारण, मरीजों की जांच एवं उपचार संबंधी अभिलेख तथा ऑनलाइन पोर्टल पर आवश्यक जानकारी का नियमित रूप से अद्यतन किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आमजन को समय पर और सुगमता से मिले, यह सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।


     औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी ब्यावरा श्री गोविंद दुबे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शेख जलालुद्दीन, डीसीएम श्री सुनील वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।