ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

खेलो इंडिया सेंटर राजगढ़ के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, 6 स्वर्ण एवं 4 कांस्य पदक जीतने पर*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
खेलो इंडिया सेंटर राजगढ़ के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, 6 स्वर्ण एवं 4 कांस्य पदक जीतने पर*



 *


 *कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने दी बधाई* 


 *राजगढ़ 16 अक्‍टूबर,  2026* 


      स्कूल स्टेट जूडो चैंपियनशिप 2026 में खेलो इंडिया सेंटर राजगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण एवं 4 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी साझा की। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में साक्षी गुप्ता, मैना सोंधिया, कुश वजार, ज्योतिराज प्रजापति, पुष्पेंद्र भदौरिया एवं सुमित प्रजापति शामिल हैं। वहीं कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में दिक्षांत प्रजापति, भाविका गौर, मनीष जाटव एवं हरिओम प्रजापति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करने तथा जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। खेलो इंडिया सेंटर राजगढ़ में खिलाड़ियों को नियमित जूडो प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनके निरंतर अभ्यास, कठिन परिश्रम और समर्पण को दर्शाती है। राज्य स्तर पर मिली इस सफलता से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है और अब उनका लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करना है। खेलो इंडिया सेंटर राजगढ़ का संकल्प है, खेल प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के लिए तैयार करना, सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ।