ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

*भैंस चोरी की झूठी कहानी बनाकर पिता पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को मलावर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
*भैंस चोरी की झूठी कहानी बनाकर पिता पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को मलावर पुलिस ने किया गिरफ्तार*



*गंभीर घटना का त्वरित खुलासा — आरोपी पुत्र गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामदगी हेतु कार्रवाई*


राजगढ़ जिले में घटित गंभीर अपराधों में संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्रवाई करने हेतु पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री के.एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ब्यावरा श्री प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मलावर उप निरीक्षक रजनेश सिरोठिया द्वारा गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।*घटना का विवरण*दिनांक 12.09.2026 को सुबह करीब 05 बजे ग्राम पाडली गुसाई निवासी दीपक पुरी द्वारा थाना मलावर पर सूचना दी गई कि उसके घर में अज्ञात भैंस चोर भैंस चोरी करने के लिए आए थे। उसके पिता कमल पुरी द्वारा भैंस चोरी का विरोध करने पर अज्ञात चोरों ने उनके गले पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया है।घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मलावर द्वारा तत्काल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायल कमल पुरी को उपचार हेतु अस्पताल रवाना किया गया तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया।पुलिस जांच में झूठी निकली भैंस चोरी कहानी*घटनास्थल के निरीक्षण, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, फॉरेंसिक एक्सपर्ट एवं तकनीकी डाटा के आधार पर घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। पुलिस द्वारा घायल कमल पुरी के बड़े पुत्र दीपक पुरी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई।पूछताछ में आरोपी दीपक पुरी द्वारा अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला करना तथा घटना को भैंस चोरों द्वारा किए गए हमले का रूप देने के लिए झूठी कहानी बनाना स्वीकार किया गया।आरोपी द्वारा बताया गया कि घरेलू विवाद एवं पैसों की मांग को लेकर उसका अपने पिता से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दिनांक 12.09.2026 की सुबह उसने घर में सो रहे अपने पिता कमल पुरी पर जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से वार किए। इसके बाद घटना को छिपाने के लिए भैंस चोरों द्वारा हमला किए जाने की झूठी सूचना डायल-112 पर दी गई।आरोपी की गिरफ्तारी एवं प्रकरपंजीबद्ध*फरियादी रोहित पुरी की रिपोर्ट पर थाना मलावर में अपराध क्रमांक 244/25, धारा 109(1), 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी—

 दीपक पुरी, निवासी ग्राम पाडली गुसाई, थाना मलावर, जिला राजगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी की बरामदगी हेतु आरोपी से पूछताछ एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।सराहनीय भूमिका*संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी मलावर उप निरीक्षक रजनेश सिरोठिया, उप निरीक्षक जितेन्द्र अजनारे साइबर सेल प्रभारी एवं टीम, उप निरीक्षक अनिल राहोरिया थाना प्रभारी सुठालिया एवं टीम, उप निरीक्षक गुंजा थाननरसिंहगढ़ एवं टीम, सहायक उप निरीक्षक राजू वर्मा, सहायक उप निरीक्षक मनोहर साहू, प्रधान आरक्षक 689 श्रीकान्त शुक्ला, प्रधान आरक्षक 282 संजय भार्गव, प्रधान आरक्षक 344 विक्रम भील, प्रधान आरक्षक 456 दीपक यादव, आरक्षक 286 दीपक व्यास, आरक्षक अशोक, आरक्षक प्रद्युम्न, आरक्षक जितेन्द्र, आरक्षक देवेश, आरक्षक 383 शुभम की सराहनीय भूमिका रही।राजगढ़ पुलिस की अपील गंभीर अपराधों में झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने अथवा अपराध को छिपाने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध भी नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।*राजगढ़ पुलिस*

अपराध के विरुद्ध सख्त • नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध