ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

*सीएम हेल्पलाइन की 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने दिए सख्त निर्देश*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
*सीएम हेल्पलाइन की 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने दिए सख्त निर्देश*



 


 *विभागवार एवं कैटेगरीवार समीक्षा कर शिकायतों के त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण के दिए निर्देश* 


 *स्वास्थ्य विभाग की 109 शिकायतों पर शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर समस्या के समाधान के निर्देश* 


 *राजगढ़ 19 सितम्बर, 2026* 


    कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सीएम हेल्पलाइन की 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों की विभागवार एवं कैटेगरीवार विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिले के सभी संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि एसडीएम एवं तहसीलदार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 100 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रत्येक शिकायत की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए उसका प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सीएम हेल्पलाइन में केवल शिकायत को बंद करना उद्देश्य नहीं है, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान कर उसे संतुष्टि प्रदान करना आवश्यक है।


 *लापरवाही पर वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश* 


     समीक्षा के दौरान ब्यावरा के जेएसओ श्री राजेश मित्तल द्वारा 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण में अपेक्षित कार्यवाही नहीं किए जाने पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए। वहीं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में अनुपस्थित रहने पर नायब तहसीलदार सुश्री शैलजा मिश्रा को नोटिस जारी करने तथा कलेक्टोरेट में अटैच करने के निर्देश दिए गए।


 *स्वास्थ्य विभाग की 109 शिकायतों पर शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद के निर्देश* 


     स्वास्थ्य विभाग से संबंधित 109 लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं से स्वयं दूरभाष पर संपर्क कर उनकी समस्या एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त करें। आवश्यक कार्यवाही करते हुए शिकायतों का वास्तविक एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि के उपरांत ही शिकायत को बंद किया जाए।


 *जेएसओ को शाम तक कलेक्टोरेट में उपस्थित रहने के निर्देश* 


   कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सभी जेएसओ को शाम के समय कलेक्टोरेट में उपस्थित होकर लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित जेएसओ को कलेक्टोरेट में बुलाकर लंबित शिकायतों के निराकरण की प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।


 *सीएम हेल्पलाइन में दर्ज जवाबों की होगी समीक्षा* 


    ई-गवर्नेंस को निर्देशित किया गया कि 15 से 20 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को चिन्हित कर उनमें संबंधित अधिकारियों द्वारा दर्ज किए गए जवाबों की समीक्षा की जाए। यह भी परीक्षण किया जाए कि शिकायतों में दर्ज जवाब वास्तविक निराकरण की स्थिति के अनुरूप हैं अथवा नहीं। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने शिकायतों के निराकरण में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।


 *मातृ वंदना एवं किसान सम्मान निधि की शिकायतों की सूची मांगी* 


महिला एवं बाल विकास अधिकारी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ऐसी शिकायतों की पृथक सूची तैयार करने को कहा गया, जिन्हें नियमानुसार फोर्स क्लोज किया जाना है।कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने किसान सम्मान निधि से संबंधित लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की सूची भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि इन शिकायतों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा केवल औपचारिक रूप से शिकायत बंद करने की प्रवृत्ति से बचा जाए।