चार व्यक्तियों के विरुद्ध जिला बदर आदेश पारित, एक वर्ष तक 07 जिलों की सीमाओं से रहना होगा बाहर*
*राजगढ़ पुलिस की प्रभावी कार्रवाई*
*
- *मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5 के अंतर्गत जिला बदर की कार्रवाई।*
- *जिला राजगढ़ सहित गुना, शाजापुर, आगर मालवा, विदिशा, सीहोर एवं भोपाल की सीमाओं से बाहर रहने के आदेश।*
- *चार व्यक्तियों के विरुद्ध एक-एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर आदेश पारित।*
जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी, जिला राजगढ़ द्वारा मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5 के अंतर्गत चार व्यक्तियों के विरुद्ध जिला बदर आदेश पारित किए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार संबंधित व्यक्तियों को जिला राजगढ़ सहित गुना, शाजापुर, आगर मालवा, विदिशा, सीहोर एवं भोपाल—कुल 07 जिलों की राजस्व सीमाओं से एक-एक वर्ष की अवधि के लिए बाहर रहने हेतु प्रतिबंधित किया गया है।
*जिला बदर किए गए व्यक्तियों का विवरण*
**1. वीरेन्द्र उर्फ लाला बना** पिता योगेन्द्रसिंह पंवार, निवासी ग्रामीण बैंक के सामने, फूलबाग, थाना नरसिंहगढ़, जिला राजगढ़।
जिला बदर आदेश क्रमांक 0040/म.प्र.रा.सु.अधि./1990/2026, दिनांक 30.10.2026।
**2. भूपेन्द्र** पिता बनिप्रसाद नायक, निवासी ग्राम देवगढ़, थाना नरसिंहगढ़, जिला राजगढ़।
जिला बदर आदेश क्रमांक 0003/म.प्र.रा.सु.अधि./1990/2026, दिनांक 28.10.2026।
**3. शाहरूख उर्फ काला खां** पिता रईश खान, निवासी बिरजावाड़ी, थाना सारंगपुर, जिला राजगढ़।
जिला बदर आदेश क्रमांक 0019/म.प्र.रा.सु.अधि./1990/2026, दिनांक 29.10.2026। जिला बदर आदेश में वर्ष 2019 से 2025 तक इसके विरुद्ध जुआ, अवैध शराब, मारपीट एवं पशुओं के प्रति क्रूरता सहित विभिन्न आपराधिक प्रकरणों का उल्लेख किया गया है। लगातार आपराधिक गतिविधियों एवं कानून-व्यवस्था पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को कार्रवाई का आधार बनाया गया है।
**4. योगेश उर्फ डाकू** पिता दिनेश खाटी, निवासी खटीक मोहल्ला, थाना ब्यावरा शहर, जिला राजगढ़।
जिला बदर आदेश क्रमांक 0008/म.प्र.रा.सु.अधि./1990/2026, दिनांक 28.10.2026।
*कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में कार्रवाई*
जिला बदर की यह कार्रवाई जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राजगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
**— जिला पुलिस राजगढ़ (म.प्र.)**
**सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म**
Facebook: RJHSP
Instagram: sp_rjh
X: RajgarhSp
✨ **राजगढ़ पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प** ✨