ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

बैटरी डिस्चार्ज होने से रास्ते में फँसे दिव्यांग तीर्थयात्रियों की सहायता कर सुरक्षित पहुँचाया गंतव्य तक*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
बैटरी डिस्चार्ज होने से रास्ते में फँसे दिव्यांग तीर्थयात्रियों की सहायता कर सुरक्षित पहुँचाया गंतव्य तक*

्


*गश्त के दौरान राजगढ़ पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल*


*


राजगढ़। पुलिस अधीक्षक *श्री अमित तोलानी (IPS)* के निर्देशन में राजगढ़ जिला पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ *सामुदायिक पुलिसिंग एवं मानवीय संवेदनशीलता* के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। इसी क्रम में *थाना कालीपीठ पुलिस* ने रात्रि गश्त के दौरान परेशानी में फँसे दिव्यांग तीर्थयात्रियों की सहायता कर पुलिस की जनसेवा एवं संवेदनशीलता का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया।


*दिव्यांग यात्री कामखेड़ा बालाजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बैटरी चलित साइकिल की बैटरी डिस्चार्ज हो गई*, जिसके कारण वे आगे की यात्रा करने में असमर्थ हो गए। रात्रि का समय होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।


इसी दौरान रात्रि गश्त पर तैनात *थाना कालीपीठ पुलिस के जवानों* की नजर परेशान यात्रियों पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उनके पास पहुँचकर उनकी समस्या जानी और संवेदनशीलता के साथ सहायता उपलब्ध कराई। पुलिस द्वारा यात्रियों को सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक पहुँचाने की व्यवस्था की गई, जिससे उन्हें राहत मिली और उनकी तीर्थयात्रा में आ रही बाधा दूर हुई।


*सहायता करने वाले*


इस सराहनीय कार्य में निम्नलिखित पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही—


1. *प्रधान आरक्षक 304 माखन सिंह*

2. *प्रधान आरक्षक 336 चेतन सिंह*

3. *आरक्षक 856 प्रशांत शर्मा*

4. *डायल-112 चालक सुनील यादव*


कालीपीठ पुलिस का यह कार्य दर्शाता है कि पुलिस का दायित्व केवल अपराधों पर नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद नागरिकों की सहायता करना और कठिन परिस्थितियों में उनके साथ खड़े रहना भी पुलिस के कर्तव्यों का अभिन्न अंग है।


पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन में राजगढ़ जिला पुलिस कर्तव्यनिष्ठा, सामुदायिक सहभागिता एवं मानवीय संवेदनशीलता को प्राथमिकता देते हुए आमजन की सुरक्षा, सेवा और सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत है।


*राजगढ़ पुलिस — सेवा, सुरक्षा एवं संवेदनशीलता।*

*सोशल मीडिया पर जुड़े रहें*

फेसबुक : https://www.facebook.com/RJHSP

इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/sp_rjh/

एक्स (ट्विटर) : https://x.com/RajgarhSp


— जिला पुलिस राजगढ़ (म.प्र.)

✨ *राजगढ़ पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प* ✨